फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु नानकदेव के 549वें प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में गुरुवाणी से गूंजी द्रोणनगरी, तस्वीरें...

Fri, 03 Nov 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev Prakash parv celebration photos in dehradun
guru nanak

श्री गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान द्रोण नगरी गुरुवाणी गायन से गुंजायमान रही। जगह-जगह कीर्तन का स्वागत किया गया। कीर्तन जहां से भी होकर गुजरा संगतों ने साथ-साथ सफाई भी की।

Guru Nanak Dev Prakash parv celebration photos in dehradun
guru nanak

गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से बृहस्पतिवार को नगर कीर्तन की शुरुआत पटेलनगर स्थित गुरुद्वारे से की गई। इस मौके पर गुरु ग्रंथ साहिब जी को पंच प्यारों की अगुवाई में सजी फूलों की सुंदर पालकी में विराजमान कराया गया। कीर्तन में हैरतअंगेज करतब देखने के लिए जगह-जगह भीड़ लग गई थी। साथ ही गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शनों को संगत उमड़ रही थी। संगत यात्रा के आगे-आगे पानी डालकर झाड़ू लगा रही थी तो वहीं नगर कीर्तन के पीछे भी संगत कूड़ा उठाते हुए चल रही थी।
 

Guru Nanak Dev Prakash parv celebration photos in dehradun
guru nanak

नगर कीर्तन में सबसे आगे जीप, घोड़ो पर सवार 21 बच्चे, दुर्गा बैंड, दशमेश एकेडमी के विद्यार्थी शामिल थे। इस दौरान संगतों का स्वागत कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। नगर कीर्तन पटेलनगर से सहारनपुर चौक, पुलिस चौकी लक्खीबाग, अग्रसेन चौक, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, घंटाघर, पलटन बाजार, धामावाला होते हुए आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंच संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Nanak Dev Prakash parv celebration photos in dehradun
guru nanak

परिक्रमा के घंटाघर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने संगतों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस मौके पर विनय गोयल, उमेश अग्रवाल, बलजीत सोनी, विश्वास डबराल आदि उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
Guru Nanak Dev Prakash parv celebration photos in dehradun
guru nanak
नगर कीर्तन के दौरान बृहस्पतिवार को जगह-जगह जाम लगा रहा। जैसे ही दिन में पटेलनगर गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकला तो पटेलनगर बाजार में जाम लग गया। इसके बाद कीर्तन के सहारनपुर चौक पहुंचते ही अग्रसेन चौक तक लंबा जाम लग गया। हालांकि कीर्तन की संगतों ने पुलिस के साथ मिलकर जाम खुलवाने में व्यवस्था भी बनवाई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed