फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलदार का निवाला बनने से बाल-बाल बचा पांच साल का मासूम, बुरी तरह हुआ घायल

Mon, 10 Apr 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 10 Apr 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
 guldar attack on a five year old child

लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज से सटे सनेह क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंभीचौड़ के नाथूपुर गांव में गुलदार ने एक पांच साल के मासूम पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। लोगों ने बच्चे को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया है। 

 guldar attack on a five year old child

जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना से गांव में दशहत का माहौल है। वन विभाग की टीम गांव में तैनात कर दी गई है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे नाथूपुुर गांव के तीन बच्चे अपने घर के पास से नाली के किनारे खेल रहे थे। 

 guldar attack on a five year old child

तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने सबसे पीछे के पांच वर्षीय दीपांशु पुत्र आलम सिंह बिष्ट पर झपट्टा मार दिया। दीपांशु पर गुलदार का हमला देख बच्चों ने बाघ-बाघ चिल्लाना शुरू कर दिया। इतने में पास ही खड़े उनके पड़ोसी हरेंद्र सिंह नेगी ने शोर मचा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 guldar attack on a five year old child

हो-हल्ला की आवाज सुनकर गुलदार बच्चे को छोड़कर भाग गया। लहूलुहान बच्चे को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और पड़ोसियों ने बिना देर लगाए घायल बच्चे को बाइक में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर मनोज कुमार ने बच्चे की जांच कर प्राथमिक उपचार किया। 

विज्ञापन
 guldar attack on a five year old child

बताया कि बच्चे के गर्दन पर आगे और पीछे गहरे घाव हैं। सांस की नली से हवा बाहर आ रही है। पांव और हाथ पर भी पंजे के जख्म हैं। जिसके कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला ने बताया कि वन अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed