फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big decision of villagers in Chakrata Ban on English liquor and fast food in weddings

चकराता: शादी में शराब पर प्रतिबंध, महिलाएं पहनेंगी तीन गहने, ना मानने पर लगेगा 50 हजार जुर्माना

Mon, 12 Oct 2026 08:03 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता (देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 12 Oct 2026 08:03 PM IST
सार

स्याणा मातबर सिंह कुराड़ और स्याणा राजेंद्र सिंह सिचाड़ के नेतृत्व में आयोजित बैठक में तय किया गया कि शादी समारोहों में महिलाएं केवल मंगलसूत्र, नाक में फुल्ली और कानों में झुमके पहनकर शामिल होंगी।

विज्ञापन
Big decision of villagers in Chakrata Ban on English liquor and fast food in weddings
चकराता में बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चकराता विकासखंड के कुराड़ और सिचाड़ गांवों के ग्रामीणों ने शादी-विवाह में बढ़ते दिखावे और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने के लिए अहम पहल की है। दोनों गांवों की सामूहिक बैठक में विवाह समारोहों और सामाजिक रीति-रिवाजों को सरल बनाने के लिए कई नियम तय किए गए। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले परिवार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ दोनों गांवों में सामाजिक बहिष्कार करने का भी फैसला लिया गया।

विज्ञापन


स्याणा मातबर सिंह कुराड़ और स्याणा राजेंद्र सिंह सिचाड़ के नेतृत्व में आयोजित बैठक में तय किया गया कि शादी समारोहों में महिलाएं केवल मंगलसूत्र, नाक में फुल्ली और कानों में झुमके पहनकर शामिल होंगी। विवाह समारोहों में अंग्रेजी शराब और फास्ट फूड पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ग्रामीणों ने इन नियमों को सामाजिक सादगी और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।  
विज्ञापन


देहरादून: पत्नी की हत्या के आरोपी का साथ दिया तो लगेगा पांच लाख जुर्माना, समाज से भी किया जाएगा बहिष्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भांजे की शादी में एक बकरा, बेटी के विवाह में पांच बर्तन

बैठक में निर्णय लिया गया कि भांजे की शादी में मामा पक्ष की ओर से केवल एक बकरा दिया जाएगा। वहीं, लड़की की शादी में पांच बर्तन यानी पंच बन्डियाई देने की परंपरा निर्धारित नियमों के अनुसार निभाई जाएगी। महिलाओं को चांदी के सिक्के देने की परंपरा को लेकर भी नियम तय किए गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा और विवाह समारोहों में सादगी को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed