फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: सात फेरों के लिए सात किमी की चढ़ाई; बरातियों के छूटे पसीने, इस हाल में दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

Fri, 02 May 2025 02:57 PM IST
रेनू सकलानी मुकेश जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता (देहरादून)
मुकेश जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 May 2025 02:57 PM IST
सार

चार घंटे में सात किमी पैदल सफर तय कर दूल्हा दुल्हन लेने पहुंचा। चकराता तहसील के उदांवा से दसऊ बरात पैदल पहुंची। सड़क नहीं होने के कारण रास्ता पैदल नापना पड़ा।

विज्ञापन
Groom climb seven km distance to take seven rounds Marriage Baraat no road village Baraat Chakrata Dehradun
दसऊ गांव के लिए चली एक बरात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चकराता क्षेत्र के उदांवा गांव से सात किलोमीटर दूर स्थित दसऊ गांव के लिए चली एक बरात ने चार घंटे में पैदल सफर तय किया। दरअसल, दोनों गांवों के बीच सड़क की सुविधा नहीं है। इस कारण लोगों को पैदल ही रास्ता नापना पड़ता है।

उदांवा गांव निवासी वीर सिंह चौहान के पुत्र प्रीतम का विवाह ग्राम दसऊ में तय हुआ था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बरात बृहस्पतिवार को उदांवा से पैदल चली। दूल्हा, उसके परिजन, साथी, नाते-रिश्तेदार पहाड़ की दुर्गम व खतरनाक पगडंडियों से होते हुए सात किलोमीटर का सफर तय करके दसऊ पहुंचे। पैदल चढ़ाई नापते-नापते बरातियों के साथ दूल्हे के भी पसीने छूट गए।

बता दें कि उदांवा गांव अभी तक मोटरमार्ग से नहीं जुड़ पाया है। गांव के स्याणा धन सिंह चौहान, दूल्हे के पिता वीर सिंह चौहान, समाज सेवी राकेश कंडमानी ने बताया कि सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आए दिन जूझना पड़ता है। बीमारी की स्थिति में उनके पास डंडी-कंडी के सहारे रोगियों को सड़कों तक लाने के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं होता है। गांव को मोटरमार्ग से जोड़ने के लिए स्थानीय ग्रामीण वन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सैकड़ों बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक यह संभव नहीं हो पाया है।

Groom climb seven km distance to take seven rounds Marriage Baraat no road village Baraat Chakrata Dehradun
दूल्हा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उदांवा गांव की आबादी 350 है। लंबे समय से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। वर्ष 2018 में शासन स्तर से पांच किमी लंबे मोटरमार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। सड़क निर्माण के लिए उस समय लोक निर्माण विभाग के खंड चकराता और वन विभाग ने संयुक्त सर्वे भी किया था। बाद में मानकों के अनुसार सड़क की चौड़ाई 5.95 मीटर कर दी गई।

Groom climb seven km distance to take seven rounds Marriage Baraat no road village Baraat Chakrata Dehradun
बरात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चौड़ाई बढ़ने से सड़क की जद में 33 बांज प्रजाति के वृक्ष आ गए। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की अनापत्ति के लिए लोक निर्माण विभाग ने रिपोर्ट भेजी, लेकिन मंत्रालय ने उसे वापस लौटा दिया। एक बार पुन: अनापत्ति के लिए रिपोर्ट विभागों के माध्यम से भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Groom climb seven km distance to take seven rounds Marriage Baraat no road village Baraat Chakrata Dehradun
बरात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिछले साल अप्रैल माह में वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की टीम ने सड़क के लिए संयुक्त सर्वे किया था। सड़क निर्माण की जद में आ रहे पेड़ों के कटान के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर निर्माण शुरू कराया जाएगा।  -नीरज त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: श्रद्धा से भीगे मन...किया वंदन...कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी घाटी; तस्वीरें

 

विज्ञापन
Groom climb seven km distance to take seven rounds Marriage Baraat no road village Baraat Chakrata Dehradun
बरात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फाॅरेस्ट क्लियरेंस भारत सरकार के स्तर का मामला है। मोटरमार्ग का निर्माण बांझ प्रजाति के घने जंगलों से होकर किया जाना है, इसलिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की अनापत्ति जरूरी है। इसके लिए पत्राचार चल रहा है।  -अभिमन्यु कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी चकराता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed