फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीआईपी ड्यूटी के दौरान कार हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत, सिर में घुसे कांच के टुकड़े, तस्वीरें

Wed, 23 Oct 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Oct 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Governor fleet vehicle Accident in nainital two police Personnel killed Photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में नैनीताल के पार्वती प्रेमा जगाती स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर राज्यपाल की वीआईपी ड्यूटी में शामिल पुलिस की बोलेरो मंगलवार को वीरभट्टी के पास अनियंत्रित होने से पलट कर नीचे की सड़क पर एक नैनो कार पर जा गिरी। दुर्घटना में बोलेरो सवार काठगोदाम थानाध्यक्ष, महिला दरोगा और चालक सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Uttarakhand News: Governor fleet vehicle Accident in nainital two police Personnel killed Photos
- फोटो : अमर उजाला

घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां चालक व सिपाही ने दम तोड़ दिया। पुलिस कर्मियों ने बोलेरो का दरवाजा तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला। बोलेरो चालक नंदन बिष्ट और ललित मोहन के सिर पर कांच घुस गया था। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने सीट बेल्ट लगाया था। इसी वजह से बच गए।

Uttarakhand News: Governor fleet vehicle Accident in nainital two police Personnel killed Photos
- फोटो : अमर उजाला

सड़क हादसे के शिकार काठगोदाम थाने का सिपाही ललित मोहन पुत्र मनीराम पिथौरागढ़ जिले के लीमाछौड़ा छडनदेव डीडीहाट और  थानाध्यक्ष का चालक नंदन सिंह बिष्ट पुत्र बिशन सिंह बिष्ट अल्मोड़ा जिले के मेजर मनोज विहार कॉलोनी खत्याड़ी का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Governor fleet vehicle Accident in nainital two police Personnel killed Photos
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि काठगोदाम थाने की बोलेरो में सवार थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, लालकुआं थाने की महिला एसआई माया बिष्ट, पुलिसकर्मी ललित मोहन और चालक नंदन सिंह बिष्ट मंगलवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की वीआईपी ड्यूटी पर थे। पुलिसकर्मी बोलेरो में स्कूल से ज्योलीकोट की ओर आ रहे थे। एक तीव्र मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 30 फुट नीचे सड़क पर जा गिरी। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Governor fleet vehicle Accident in nainital two police Personnel killed Photos
- फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में फंसे घायलों को किसी तरह निकालकर 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी भेजा। डीएम सविन बंसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसडीएम विनोद कुमार और सीओ विजय थापा भी सूचना पर मौके पर पहुंचे। चारों घायलों को हल्द्वानी के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां चालक नंदन सिंह बिष्ट और सिपाही ललित मोहन ने दम तोड़ दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed