फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पदों पर सरकारी नौकरी की भर्ती के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब केवल इन्हें मिलेगा मौका

Fri, 08 Jun 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Jun 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
Government job rules changed for this post
exam

सरकार ने इन पदों पर सरकारी नौकरी के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब केवल इन्हें मौका दिया जाएगा।

Government job rules changed for this post
exam

उत्तराखंड में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) पद की सीधी भर्ती के लिए प्रदेश सरकार ने शैक्षिक अर्हता में बदलाव कर दिया है। अब ग्रेजुएट ही वीडीओ और वीपीडीओ बन पाएंगे। इसके लिए विज्ञान, कृषि, वाणिज्य से स्नातक व ट्रिपल ‘सी’ कंप्यूटर सर्टिफिकेट की शैक्षिक योग्यता का होना अनिवार्य है। अब तक इन पदों के लिए शैक्षिक अर्हता बारहवीं थी।

Government job rules changed for this post
फाइल फोटो

दरअसल ग्राम्य विकास विभाग व पंचायती राज विभाग के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की अधिकतर योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। वीडीओ और वीपीडीओ ही योजनाओं को लागू करते हैं। योजनाओं से संबंधित डाटा ऑनलाइन भी फीड करना होता है, इसे देखते हुए शासन स्तर पर शैक्षिक अर्हता बदलने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Government job rules changed for this post
Apply

पूर्व में पंचायती राज विभाग में वीपीडीओ के 196 रिक्त पदों के लिए बारहवीं शैक्षिक अर्हता निर्धारित थी, उस वक्त सवा लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब शैक्षिक अर्हता बदलने से आवेदन करने वालों की संख्या में कमी आएगी।

विज्ञापन
Government job rules changed for this post
sssc uttarakhand

ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग की ओर से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को करीब 400 रिक्त पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है। चयन आयोग जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है, जो नई शैक्षिक अर्हता से कराई जाएगी।
-संतोष बड़ोनी, सचिव, चयन आयोग
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed