स्पिलिट्सविला सीजन-11 के सेट पर सनी पहले दिन इस अंदाज में नजर आईं। लेकिन वहां इस बात पर फैंस को मायूस होना पड़ा।
Splitsvilla-11 के सेट पर पहले दिन ऐसे दिखीं सनी लियोनी, लेकिन इस बात से फैंस हो गए मायूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि, शूटिंग छोई स्थित द बनियन ट्री में चल रही है। दूसरे दिन सुबह बेबी डॉल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सनी लियोनी और अभिनेता रणविजय ने इस सीजन में प्रतिभाग कर रहे 10 लड़के व 10 लड़कियों से परिचय किया। इसके बाद सनी सीधे अपने कॉटेज में चली गईं, जबकि रणविजय ने रिसार्ट में फ्रिस्बी खेलकर समय बिताया।
रिजॉर्ट में बनाए गए कई सेटों पर रात लगभग नौ बजे से शूटिंग शुरू हुई। कुछ प्रशंसक सनी का इंतजार करते रहे। कुछ बच्चों ने रणविजय के साथ फोटो खिंचवाई। मंगलवार को रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के अतंर्गत कोसी नदी में स्पिलिट्सविला का प्रोफाइल शूट किया गया था।
उन्होंने कुछ बच्चों के साथ सेट के पास की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर भी की है। इस प्रोग्राम में स्पिलिट्सविला सीजन 10 विजेता बसीर अहमद और उपविजेता दिव्या अग्रवाल भी पहुंचे हैं। सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक रिसार्ट के चारो ओर घूम रहे हैं, परंतु सिक्योरिटी के चलते उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। सनी लियोनी रिवर व्यू कॉटेज से केवल शूटिंग के लिए बाहर निकल रही हैं। उनके साथ उनके चार माह के दो जुड़वा बेटे भी आए हैं। कॉटेज में आठ ठन के एसी भी लगाए गए हैं।
बच्चों की देखरेख के लिए एक महिला और एक पुरुष भी आया है। बच्चों का कोई भी खाना होटल से नहीं लिया जा रहा है, वे सारा सामान अपने साथ लाए हैं। बच्चों के लिए कॉटेज में दो फ्रिज हैं जिसमें बच्चों का खाना रखा जा रहा है। इन दिनों पूरा होटल एमटीवी ने शूटिंग के लिए लिया हुआ है।