फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे पर खुदाई के दौरान निकला सोने-चांदी का खजाना, वायरल हो गईं तस्वीरें, आपने देखी क्या?

Sat, 14 Apr 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 14 Apr 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
Gold and Silver treasure found in excavation on Badrinath highway
gold

ऑल वेदर रोड की खुदाई के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर खुदाई में दस टन सोना और चांदी का खजाना निकल आया। देखिए...











 

Gold and Silver treasure found in excavation on Badrinath highway
gold

सोशल मीडिया में यह मैसेज चल रहा है कि ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग के बीच हाईवे के काम में खुदाई के दौरान 10 टन सोना मिला है। इसके साथ कुछ फोटो भी पोस्ट की जा रही है। वहीं, अधिकारियों ने अफवाह बताया। वर्तमान में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का ऑल वेदर रोड परियोजना में चौड़ीकरण कार्य चल रहा है।

 
Gold and Silver treasure found in excavation on Badrinath highway
gold

पिछले माह सोशल मीडिया में परियोजना के संबंध में अफवाह फैली थी कि 2 मार्च से 20 मार्च तक चौड़ीकरण कार्य की वजह से सड़क कौडिय़ाला से देवप्रयाग के बीच बंद रहेगी। सोशल मीडिया में अतिसक्रिय रहने वाले लोगों ने यह पोस्ट फेसबुक और व्हाट्सएप पर धड़ाधड़ शेयर कर दी। जिससे अन्य लोग परेशान हो गए थे। जिसका जवाब देते-देते लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारी थक गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gold and Silver treasure found in excavation on Badrinath highway
gold

अब एक-दो दिन से फिर एक और मैसेज सोशल मीडिया में शेयर हो है। इसमें फोटो अपलोड कर लिखा गया है कि हाईवे पर खुदाई के दौरान 10 टन सोना मिला है। जबकि हकीकत कुछ और है। पोस्ट के जो फोटो अपलोड की गई हैं, वह कुछ साल पूर्व अमरीका, ग्रेट ब्रिटेन और स्पेन की हैं। जहां खुदाई के दौरान सोने-चांदी के सिक्के और प्राचीन बर्तन मिले थे। लेकिन किसी इन फोटो एक साथ जोड़कर बदरीनाथ हाईवे की खुदाई का बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
 

विज्ञापन
Gold and Silver treasure found in excavation on Badrinath highway
gold

यह भी जानकारी मिली है कि सोशल मीडिया में कुछ समय पूर्व मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी यही पोस्ट वायरल हुई थी। जिसमें पोस्ट किया गया था कि उक्त फोटो उक्त प्रदेशों में सड़क की खुदाई की हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed