फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश: एनएसएस कैंप के कार्यक्रम अधिकारी पर छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप, मामला पहुंचा थाने

Fri, 29 Mar 2019 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Mar 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
girls student allegation on NSS camp program officer at rishikesh

 राजकीय इंटर कॉलेज रायवाला की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में कार्यक्रम अधिकारी पर छात्राओं ने अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। शुक्रवार को रायवाला थाने पहुंचे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उन्हें सारी रात खुले मैदान में गुजारने को मजबूर किया गया। इस घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने रायवाला थाने में जमकर हंगामा काटा और कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

girls student allegation on NSS camp program officer at rishikesh

अभिभावकों ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात एसएसएस कैंप में 38 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 17 छात्राएं और 21 छात्र शामिल थे। शिविर में नियमित कार्यक्रम के तहत समापन से एक दिन पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। इसके तहत सभी छात्र-छात्राएं डीजे की धुन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान शिविर के कार्यक्रम अधिकारी वहां पहुंचे और विद्यार्थियों से अभद्र व्यवहार व टिप्पणी करने लगे। इसके बाद छात्र-छात्राएं जब कमरे में सोने को लिए गए तो कार्यक्रम अधिकारी और छात्र-छात्राओं के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान शिक्षक ने दो छात्राओं को थप्पड़ जड़ दिए।

girls student allegation on NSS camp program officer at rishikesh
police, beaten, student, nss camp

 विवाद के बाद अध्यापक ने सभी छात्र और छात्राओं को कमरे से बाहर निकाल दिया, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी। सुबह होते ही छात्र-छात्राओं ने पूरे प्रकरण की जानकारी अपने अभिभावकों को दी। इसके बाद अभिभावक विद्यालय पहुंचे। अभिभावकों ने आरोपी कार्यक्रम अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की। इसी बीच थाने पहुंचे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को आरोपी के खिलाफ विभागीय स्तर पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
girls student allegation on NSS camp program officer at rishikesh

छात्र-छात्राओं और अभिभावकों द्वारा दी गई शिकायत की कॉपी उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। अधिकारियों के निर्देश पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
- एलएस यादव, प्रधानाचार्य, राइंकॉ रायवाला

विज्ञापन
girls student allegation on NSS camp program officer at rishikesh

अभिभावकों की शिकायत पर शिक्षक को थाने में बुलाया गया था। आरोपी  शिक्षक ने छात्राओं को थप्पड़ जड़ने को लेकर लेकर माफी मांग ली है। इसके बाद प्रधानाचार्य की ओर से विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
- विक्रम सिंह नेेगी, एसआई थाना रायवाला 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed