फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरहम प्रेमिका: सपेरे से बनाए संबंध, फिर क्राइम पेट्रोल देखकर 10 हजार में 'खरीदी' प्रेमी की मौत, ऐसे खुला राज

Wed, 19 Jul 2023 11:33 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jul 2023 11:33 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend Make Planning of lover Murder By snake Bite to see crime petrol Haldwani Uttarakhand News
प्रेमी को सांप से डसवाकर मरवाया - फोटो : अमर उजाला

माही और सपेरे ने क्राइम पेट्रोल देखकर अंकित की हत्या की योजना बनाई। पूरे देश में सांप से डसवाकर हत्या के दो मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इसमें पहला मामला केरल में हुआ था। एक व्यक्ति ने कोबरा सांप से डंसवाकर अपनी पत्नी की हत्या की थी।



दूसरा मामला राजस्थान में सामने आया। संभवतया तीसरा केस उत्तराखंड में सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्राइम पेट्रोल देखकर योजना बनाई गई लेकिन दोनों पैरों पर एक ही पोजिशन पर सांप से डसवाकर अपराधी चूक कर गए।

प्यार, धोखा और खूनी खेल: बर्थडे पर सांप से डसवाकर प्रेमी को मारने वाली थी माही, मौत का तरीका जान रह जाएंगे दंग

पुलिस पूछताछ में पता चला कि सपेरा रमेश नाथ मूल रूप से अदकटा भोजीपुरा का रहने वाला है। वह हल्दूचौड़ क्षेत्र के गांवों में भीख मांगने आता था और यहां पंचायतघर में एक झोपड़ी डालकर रहता था। माही की कुंडली में कालसर्प योग था। वह नाग की पूजा कराना चाहती थी। इसके लिए आठ महीने पहले किसी ने सपेरे को माही से मिलवाया था।

Girlfriend Make Planning of lover Murder By snake Bite to see crime petrol Haldwani Uttarakhand News
प्रेमिका ने सांप से डसवाकर की प्रेमी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उसके बाद से माही और सपेरे के बीच दोस्ती हो गई। पुलिस ने बताया कि सपेरे को माही गुरुजी कहकर बुलाती थी। उसने अंकित को मारने के लिए सपेरे से कोबरा उपलब्ध कराने के लिए कहा था। पुलिस का कहना है कि इसके एवज में उसने सपेरे से अंतरंग संबंध भी बनाए और 10 हजार रुपये भी दिए। तब वह सांप लाने के लिए तैयार हुआ।

Girlfriend Make Planning of lover Murder By snake Bite to see crime petrol Haldwani Uttarakhand News
गिरफ्तार हुआ सपेरा - फोटो : अमर उजाला

घटना के दिन पुलिस कार्बन मोनोआक्साइड से मौत मानकर चल रही थी। पोस्टमार्टम में जैसे ही दो पैरों पर सांप के डंसने की बात सामने आई तो एसएसपी पंकज भट्ट ने इसका पोस्टमार्टम दो डॉक्टर के पैनल से करवाया। दो डॉक्टर के पैनल ने जब पोस्टमार्टम किया तो मौत का कारण और पुख्ता हो गया। अंकित के दोनों पैरों पर एक ही जगह सर्पदंश के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend Make Planning of lover Murder By snake Bite to see crime petrol Haldwani Uttarakhand News
प्रेमिका ने सांप से डसवाकर की प्रेमी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद एसएसपी ने चार टीम सीसीटीवी जांचने के लिए, चार मैनुअल टीम और एक सर्विलांस टीम बनाकर जांच कराई। अंकित की प्रेमिका की कॉल डिटेल निकाली गई जिसमें पता चला कि माही अंकित, सपेरे और दीप कांडपाल से लगातार बात कर रही थी।

विज्ञापन
Girlfriend Make Planning of lover Murder By snake Bite to see crime petrol Haldwani Uttarakhand News
इसकी कार में मिला था अंकित का शव - फोटो : अमर उजाला

जांच में अंकित की कार करीब छह बजे माही के घर जाते हुए दिखी। करीब 11 बजे कार वहां से निकली। इसके बाद कार भुजियाघाट और फिर वहां से गौलापार जाती दिखाई दी। फिर तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास दिखाई दी और वहीं खड़ी कर दी गई। इसके बाद करीब एक बजे एक कार और आई। वह अंकित की कार के बगल में ढाई मिनट रुकी। इसके बाद कार चली गई। पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ, दीप कांडपाल और माही के नंबर को सर्विलांस पर लगाया। सभी नंबर बंद चल रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed