फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं उत्तराखंड की एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी, जानिए उनके बारे में खास बातें...

Sun, 24 Jan 2021 05:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Jan 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Girl child day 2021: Know About Uttarakhand one day Chief Minister Srishti Goswami
उत्तराखंड की एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार जिले की सृष्टि गोस्वामी को आज उत्तराखंड की एक दिन की मुख्यमंत्री बनाया गया है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विधानसभा में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और बाल आयोग की ओर से उनका स्वागत किया गया। चलिए आपको बताते हैं सृष्टि के बारे में खास बातें...

Trending Videos
Girl child day 2021: Know About Uttarakhand one day Chief Minister Srishti Goswami
विधानसभा में बैठक लेतीं एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

सृष्टि गोस्वामी  हरिद्वार जिले के बहादराबाद विकासखंड के दौलतपुर गांव की रहने वाली हैं। सृष्टि रुड़की के बीएसएम पीजी कॉलेज की बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा हैं। उनके पिता प्रवीण पुरी दौलतपुर गांव में किराने की छोटी सी दुकान चलाते हैं। 

Girl child day 2021: Know About Uttarakhand one day Chief Minister Srishti Goswami
उत्तराखंड की एक दिन की सीएम सृष्टि गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

उनकी मां सुधा गोस्वामी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और उनका छोटा भाई श्रेष्ठ गोस्वामी कक्षा 11 का छात्र है। सृष्टि 2018 में बाल उत्तराखंड विधानसभा में बाल विधायक भी चुनी जा चुकी हैं। वर्ष 2019 में सृष्टि गर्ल्स इंटरनेशनल लीडरशिप के लिए थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl child day 2021: Know About Uttarakhand one day Chief Minister Srishti Goswami
एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी को सम्मानित करते मंत्री धन सिंह - फोटो : अमर उजाला

सृष्टि पिछले दो साल से ‘आरंभ’ नामक योजना चला रही हैं। इसमें क्षेत्र के गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के साथ मुफ्त में किताबें भी मुहैया कराती हैं। सृष्टि के माता-पिता को उन पर गर्व है। 

विज्ञापन
Girl child day 2021: Know About Uttarakhand one day Chief Minister Srishti Goswami
एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

उनकी मां सुधा का कहना है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए माता-पिता का सहयोग और प्रेरणा जरूरी है। सृष्टि ने जो मुकाम हासिल किया है उससे सभी माता-पिता अपनी बेटियों को जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed