अगर आपके पास एसबीआई का एटीएम या डेबिट कार्ड है तो अब आप दुकानों से भी अपने कार्ड को स्वैप कराकर 2000 रुपये की नकदी प्राप्त कर सकते हैं। अल्मोड़ा में लाला बाजार स्थित बलबीर कन्फेक्शनरी के स्वामी ने शुक्रवार को कुछ लोगों को स्वैप मशीन के जरिये 2000-2000 रुपये का नकद भुगतान किया।
इधर, नैनीताल जिले में प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) के तहत गैस गोदाम स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल, चिंटक मोबाइल कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी स्थित नीविया-पतंजलि के शोरूम और भवाली के एक पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वैप कराकर 2000 रुपये नगद लेने की सुविधा शुरू की गई है। इस स्थानों पर एसबीआई की स्वैप मशीन है।
3 of 8
डेबिट कार्ड
- फोटो : SOCIAL MEDIA
बैंक ने सॉफ्टवेयर अपडेट करने के साथ ही पचास हजार रुपए नगद दिए हैं। एसबीआई के ग्राहक उक्त स्थानों पर जाकर एटीएम या डेबिट कार्ड को स्वैप कर दो हजार रुपए नगद प्राप्त कर सकते हैं।
4 of 8
डेबिट कार्ड
- फोटो : SOCIAL MEDIA
एसबीआई के रीजनल मैनेजर महेश बर्थवाल ने बताया कि स्वैप मशीन के जरिये व्यवसायी जहां ग्राहकों से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं वहीं लोग अपना एटीएम कार्ड दुकानों में स्वैप कराकर हर रोज दो हजार रुपए तक कैश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही कोई व्यक्ति स्वैप मशीन के जरिये हजार-दो हजार रुपए प्राप्त करेगा, रुपये लेने वाले के खाते से उतनी ही राशि संबंधित मशीन धारक के खाते में जमा हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि एसबीआई स्वैप मशीन रखने वाले व्यवसायियों को हर रोज कैश उपलब्ध कराएगा और इसका हिसाब प्रति दिन शाम को कर लिया जाएगा। ऐसे व्यवसायियों को प्रति ट्रांजेक्शन पांच रुपए भी मिलेंगे।