फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: आज इस समय खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Wed, 18 Apr 2018 07:34 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी/बड़कोट
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी/बड़कोट Updated Wed, 18 Apr 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
Gangotri yamunotri dham gate open Auspicious timing on Akshaya Tritiya 2018
yamunotri

अक्षय तृतीया(18 अप्रैल)के शुभ मौके पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का भी शुभारंभ हो जाएगा। 

Gangotri yamunotri dham gate open Auspicious timing on Akshaya Tritiya 2018
yamunotri

कपाटोद्घाटन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज विधि विधान के साथ दोपहर सवा बारह बजे यमुनोत्री मंदिर और सवा एक बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।  मंगलवार को खरसाली में पंच पंडा समिति द्वारा रात्रि जागरण का आयोजन किया गया।

Gangotri yamunotri dham gate open Auspicious timing on Akshaya Tritiya 2018
yamunotri

खरसाली स्थित मां यमुना के नवनिर्मित भवन में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर उनियाल ने बताया कि यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुना जी की उत्सव मूर्ति को कल(आज) सुबह सवा नौ बजे डोली यात्रा के साथ यमुनोत्री के लिए रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangotri yamunotri dham gate open Auspicious timing on Akshaya Tritiya 2018
yamunotri

यमुना जी को विदा करने के लिए उनके भाई शनि महाराज की डोली भी साथ जाएगी। दोपहर सवा बारह बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत की ओर से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। डोली यात्रा की तैयारी बैठक में पंच पडिं समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश उनियाल, प्रह्लाद उनियाल आदि तमाम तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

विज्ञापन
Gangotri yamunotri dham gate open Auspicious timing on Akshaya Tritiya 2018
yamunotri

इधर बुधवार सुबह भैरोंघाटी से गंगा जी की डोली यात्रा गंगोत्री के लिए रवाना होगी। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि कल(आज) दोपहर सवा एक बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed