डायनासोर काल से जुड़ी इस चीज को लेकर वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च की है। जिसके बारे में पढ़कर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
उत्तराखंड वानिकी शोध शाखा रानीखेत के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च पेश की है। वैज्ञानिकों ने डायनासोर काल से जुड़े एक पौधे को लेकर एक महत्वपूर्ण काम किया है। वैज्ञानिकों ने करीब 270 मिलियन साल पुराने पौधे जिंको बाइलोवा की प्रजाति के क्लोन उगाने में कामयाबी हासिल की है।
एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक, डायनासोर काल से धरती पर पाए जाने वाले इस पौधे में सर्वाधिक औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिससे कई तरह की दवाईयां बनाई जा सकती है। ऐसे में इसकी क्लोनिंग कर इसका फायदा आज भी उठाया जा सकता है।
क्लोनिंग के जरिए वानिकी शोध शाखा की नर्सरी में पहली बार जिंको बायलोवा के 151 पौधे तैयार किए गए हैं। इनमें अधिकांश की ऊंचाई दो मीटर तक हो चुकी है। वन संरक्षकों का कहना है कि, अल्मोड़ा के कटारमल पर्यावरण शोध संस्थान और कश्मीर से जिंको बायलोवा प्रजाति के कुछ जेनेटिक सैंपल लिये गए। विस्तृत अध्ययन के बाद रानीखेत स्थित कालीगाढ़ शोध नर्सरी में इनके क्लोन तैयार किए गए।
बता दें कि, जिंको बायलोवा में नर और मादा पौधे अलग होते हैं। नर की पत्तियों के बीच कटाव कम गहरा होता है। ’ मादा पौधों पर फूल जल्द आते हैं, जबकि करीब चार माह बाद नर पौधे में फूल आता है। ’ जिंको वायलोवा को जिंदा जीवाश्म भी कहा जाता है। जिंकोगेशिया परिवार की यह एकमात्र जीवित बची वृक्ष प्रजाति है। चीन में इस पेड़ की अधिकतम उम्र एक हजार साल रिकॉर्ड हुई है।