फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: यात्रा के लिए गिनती के दिन...धाम में 18 दिन से लगातार बर्फबारी, कुबेर गदेरे में रास्ते का ऐसा हाल

Mon, 03 Apr 2023 01:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Apr 2023 01:35 PM IST
विज्ञापन
kedarnath Yatra 2023 Counting days for yatra continuous snowfall in Dham read more Updates in hindi
पैदल रास्ते पर जमी बर्फ - फोटो : amar ujala

केदारनाथ यात्रा के लिए अब गिनती के दिन रह गए हैं लेकिन खराब मौसम ने प्रशासन की परेशानियां बढ़ा दी है। बीते 18 दिनों से केदारनाथ में प्रतिदिन हो रही बर्फबारी से तैयारी प्रभावित हो रही है। भारी बर्फ के कारण कुबेर गदेरा में पैदल मार्ग फिर से अवरुद्ध हो गया है।

रविवार सुबह से केदारनाथ में हल्के बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ यहां धूप की तपन भी तेज हुई लेकिन दोपहर बाद अचानक घने बादलों के बीच हल्की बर्फबारी होने लगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि के अवर अभियंता सुरेंद्र रावत ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग कुबेर गदेरा में फिर से अवरुद्ध हो गया है। हिमखंड रास्ते में खिसक गए हैं।

kedarnath Yatra 2023 Counting days for yatra continuous snowfall in Dham read more Updates in hindi
बर्फ से बंद हुआ रास्ता - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गौरीकुंड से लिनचोली के बीच पैदल मार्ग पर टूटे पुश्तों, रेलिंग की मरम्मत की जा रही है।
kedarnath Yatra 2023 Counting days for yatra continuous snowfall in Dham read more Updates in hindi
केदारनाथ पैदल मार्ग पर र्फ हटाने का काम जारी। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा भी पेयजल लाइन बिछाई जा रही है और स्टैंड पोस्ट की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath Yatra 2023 Counting days for yatra continuous snowfall in Dham read more Updates in hindi
केदारनाथ पैदल मार्ग पर जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों को पानी उपलब्ध कराने के लिए चरियों को भी ठीक किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पुलिस ने शुरू की UTM सॉफ्टवेयर से ड्रोन की निगरानी, एक महीने ट्रायल, देखी जाएंगी सारी खामियां

विज्ञापन
kedarnath Yatra 2023 Counting days for yatra continuous snowfall in Dham read more Updates in hindi
बर्फ से रास्ते बंद - फोटो : अमर उजाला

मार्ग पर शौचालय निर्माण सहित अन्य यात्रा से जुड़े कार्य भी किए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed