फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: 12 घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे...कांवड़ियों को रस्सी के सहारे निकाला गया सुरक्षित, तस्वीरें

Wed, 24 Jul 2024 03:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 24 Jul 2024 03:44 PM IST
विज्ञापन
Gangotri highway opened near Bishanpur Kanwariyas were evacuated safely Uttarakhand Kanwar Yatra weather News
गंगोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बिशनपुर में बोल्डर और मलबा आने के कारण बुधवार सुबह गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। इसके चलते पैदल कांवड़ यात्रियों के साथ ही कई वाहन हाईवे पर ही फंस गए। एनडीआरएफ ने बोल्डर और मलबे के बीच ही रोप लगाकर कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित निकाला और फिर उनकी यात्रा सुचारू करवाई। वहीं 12 घंटे की मशक्कत के बाद बीआरओ ने हाईवे खोला जिसके बाद वाहनों की आवाजाही भी सुचारू हो गई।

Gangotri highway opened near Bishanpur Kanwariyas were evacuated safely Uttarakhand Kanwar Yatra weather News
रस्सी के सहारे कांवडि़यों को निकाला गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दरअसल, मंगलवार रात को जिले में जोरदार बारिश हुई। इसके चलते बुधवार सुबह नेताला, बिशनपुर और सैंज में मलबा और बोल्डर आने के कारण गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। हालांकि बीआरओ ने नेताला और सैंज में करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी थी, लेकिन बिशनपुर में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने के कारण हाईवे खोलने में मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर तक जब हाईवे नहीं खुल पाया तो प्रशासन के निर्देश पर एनडीआरएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला।

Gangotri highway opened near Bishanpur Kanwariyas were evacuated safely Uttarakhand Kanwar Yatra weather News
गंगोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

निरीक्षक त्रेपन रावत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने बिशनपुर में बोल्डरों और मलबे के बीच रस्सी बांधकर करीब 1000 से अधिक कांवड़ यात्रियों और अन्य राहगीरों को सुरक्षित पैदल आवाजाही करवाई। दोनों ओर पैदल आवाजाही पूरी होने के बाद बीआरओ की मशीनरी ने दोबारा हाईवे खोलने का काम शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangotri highway opened near Bishanpur Kanwariyas were evacuated safely Uttarakhand Kanwar Yatra weather News
गंगोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार शाम को बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई गई। वहीं सुरक्षा को देखते हुए बिशनपुर में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बदरीनाथ धाम में लहलहाएगा दुर्लभ प्रजाति के भोजपत्र का जंगल, पेड़ वाले गुरुजी घरिया की पहल

विज्ञापन
Gangotri highway opened near Bishanpur Kanwariyas were evacuated safely Uttarakhand Kanwar Yatra weather News
गंगत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री हाईवे भी ओजरी डाबरकोट में मलबा आने के कारण सड़क तीन घंटे तक बंद रही। वहां पर एनएच निर्माण खंड विभाग ने मलबा हटाकर आवाजाही शुरू करवाई। हालांकि वहां पर लगातार बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed