फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैज्ञानिकों का खुलासा: अंटार्कटिका में 14 मीटर सिकुड़ गया गंगोत्री ग्लेशियर

Tue, 24 Apr 2018 07:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Apr 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
gangotri glacier shrink in antarctica
photos of chorabari glacier and corabri lake

अंटार्कटिका के पूर्बी हिस्से में स्थित दक्षिणी गंगोत्री ग्लेशियर 10 सालों में 14 मीटर सिकुड़ गया है। यह स्थिति ग्लेशियर की सालाना मॉनीटरिंग में पता चली है।


 

gangotri glacier shrink in antarctica
Glacier
इसके साथ ही दक्षिणी ध्रुव का क्षेत्र हर साल 10 मीटर वेडल समुद्र की तरफ उत्तर में खिसक रहा है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव कारण अंटार्कटिका के समुद्रीय तटीय इलाकों की बर्फ गल रही है। वरिष्ठ अंटार्कटिका विशेषज्ञ डॉ. रसिक रविंद्र ने बताया कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव अंटार्कटिका में दिख रहा है। वर्ष 2010 में डॉ. रविंद्र पहली बार देश के विज्ञानियों का अभियान दल लेकर अंटार्कटिका गए थे।

 
gangotri glacier shrink in antarctica
डॉ. रसिक रविंद्र ने सोमवार को वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान में गोल्डन जुबली व्याख्यानमाला के क्रम में दक्षिणी ध्रुव के संबंध में संस्थान के विज्ञानियों को वैज्ञानिक प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ विज्ञानी एमके कौल ने वर्ष 1985 में पूर्बी अंटार्कटिका के एक हिमनद को दक्षिणी गंगोत्री का नाम दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
gangotri glacier shrink in antarctica
तब से भारतीय विज्ञानी इसकी हर साल मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से यह ग्लेशियर एक दशक में 14 मीटर सिकुड़ा है। दक्षिणी ध्रुव के संबंध में उन्होंने बताया कि इसे दुनिया की धुरी कहा जाता है। यहां माइनस 53 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है।

 
विज्ञापन
gangotri glacier shrink in antarctica
दक्षिणी ध्रुव में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कम है। यहां बर्फ की मोटाई चार किमी है, जिससे यहां ‘मेल्टिंग’ कम होती है। विज्ञानियों के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अंटार्कटिका में 20 साल से बड़ी भूकंपीय सक्रियता के रिकार्ड नहीं मिले। हल्का-फुल्का कंपन हो सकता है। अंटार्कटिका के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वहां पानी की किल्लत है। चारों तरफ बर्फ है। एक बाल्टी बर्फ में चार-पांच ग्लास पानी मिल पाता है। इस मौके पर संस्थान की निदेशक डॉ. मीरा तिवारी, डॉ. पीएस नेगी आदि रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed