फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा दशहरा: 19 जून से हरिद्वार बॉर्डर पर बढ़ेगी सख्ती, कोरोना रिपोर्ट और पंजीकरण कराने वालों को ही मिलेगी एंट्री

Thu, 17 Jun 2021 09:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Jun 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2021: Police Checking will strict on haridwar Border from 19 june for ganga snan
बॉर्डर पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण कम होते ही धर्मनगरी हरिद्वार में यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में 20 जून को होने वाले गंगा दशहरे के स्नान पर 19 जून की सुबह से ही जिले के सभी बॉर्डरों पर पुलिस का पहरा लग जाएगा। 20 जून की शाम आठ बजे तक पहरा रहेगा। 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट और पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार आने की अनुमति मिलेगी।



हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर हरियाणा के युवकों ने गुड़गुड़ाया हुक्का, किन्नरों का हुलिया बनाकर कर रहे थे नौटंकी, तस्वीरें...

कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने के साथ ही जिले में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने लगी है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से यात्री आ रहे हैं। गंगा घाटों पर सुबह से शाम तक यात्रियों की भीड़ दिख रही है। हालांकि जिले में 22 जून तक कोविड कर्फ्यू जारी है।

20 जून को गंगा दशहरे का स्नान है। इसके चलते बॉर्डर पर 19 जून की सुबह से सख्ती बढ़ाई जाएगी। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बॉर्डर पर सभी नियम कायदे पूरे करने के बाद ही जिले में प्रवेश दिया जाएगा। गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान सांकेतिक ही होगा। इस दौरान गंगा सभा के पदाधिकारियों व पुरोहितों को ही अनुमति दी जाएगी। वहीं हरकी पैड़ी पर स्नान के लिए किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

Ganga Dussehra 2021: Police Checking will strict on haridwar Border from 19 june for ganga snan
हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

धर्मनगरी के मंदिरों में अभी बाहरी श्रद्धालु दर्शन के लिए कम आ रहे हैं। कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर के महंत मंगलपुरी ने बताया कि मंदिर में सामाजिक दूरी के नियमों के साथ प्रवेश दिया जा रहा है। पवित्र शिवलिंग को किसी को छूने की अनुमति नहीं है। स्थानीय श्रद्धालु ही फिलहाल मंदिर में आ रहे हैं। 

Ganga Dussehra 2021: Police Checking will strict on haridwar Border from 19 june for ganga snan
हरकी पैड़ी पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कोरोना संक्रमण कम होने के बाद धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो गया है। हरकी पैड़ी पर सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आने लगी है। रात में भी लोग हरकी पैड़ी पर गंगा किनारे परिवार के साथ बैठे रहते हैं। इससे हरकी पैड़ी के निकट मोती बाजार, अपर रोड एवं आसपास के बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, यूपी के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2021: Police Checking will strict on haridwar Border from 19 june for ganga snan
कोरोना जांच के लिए खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

जिले के बॉर्डर पर फिलहाल कोई रोकटोक नहीं हो रही है। ऐसे में यात्रियों को आना लगातार जारी है। बाहरी राज्यों से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण और 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता है। 

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2021: Police Checking will strict on haridwar Border from 19 june for ganga snan
नारसन बॉर्डर से पैदल जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

19 जून की सुबह से जिले के सभी बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी जाएगी। जो यात्री आएंगे वह माई सिटी पोर्टल पर आवेदन करने के बाद ही जिले में प्रवेश कर पाएंगे। सभी बॉर्डर पर लगने वाले पुलिसकर्मियों का ड्यूटी चार्ट भी तैयार कर दिया गया है। 
- सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, एसएसपी हरिद्वार। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed