G-20 बैठक में उत्तराखंड पहुंचे विदेशी मेहमानों ने दिया 'योग से निरोग' रहने का संदेश
अमर उजाला
Tue, 27 June 2023
Image Credit : अमर उजाला
जी-20 की तीसरी इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (आईडब्ल्यूजी) की बैठक में शामिल होने उत्तराखंड के नरेंद्रनगर आए विदेशी मेहमानों की दिनचर्या योग से शुरू हुई।
Image Credit : अमर उजाला
मंगलवार सुबह बैठक में आमंत्रित देशों के 63 प्रतिनिधियों में से अधिकतर लोग होटल के लॉन में एकत्रित हुए। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने मेहमानों को सूर्य नमस्कार के साथ कई योगासन कराए।
Image Credit : अमर उजाला
जी-20 सम्मेलन में आईडब्ल्यूजी बैठक में आधारभूत ढांचे के विकास पर चर्चा करने के लिए जी-20 के प्रतिनिधि नरेंद्रनगर पहुंचे हैं। जहां अलग-अलग देशों के अवस्थापना विकास को मॉडल के रूप में लेने पर विचार किया जा रहा है।
Image Credit : अमर उजाला
बैठक में शामिल होने से पहले अधिकतर विदेशी प्रतिनिधियों ने सुबह छह बजे योग किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुभाष चंद ने मेहमानों को सूर्य नमस्कार करना सिखाया।
Image Credit : अमर उजाला
उसके बाद प्राणायम, अनुलोम-विलोम, शीर्षासन, भुजंगासन, कुकडू आसन और कपालभाति आदि योगासन कराते हुए योग से निरोग रहने का संदेश दिया।
Image Credit : अमर उजाला
योग करने के बाद सभी मेहमान काफी तरोताजा नजर आए। मेहमानों ने कहा कि योग और भारत दर्शन का विश्व में अलग स्थान है। अब लोग दवाइयों के बजाए योग और आध्यात्म को महत्व दे रहे हैं।
Image Credit : अमर उजाला
सम्मेलन में स्विटजरलैंड, अमेरिका, जर्मनी, इटली, ब्राजील, यूएई, यूरोपियन यूनियन, जापान, नीदरलैंड और दक्षिण कोरिया आदि कई देशों के डेलीगेट्स शामिल हैं।
Image Credit : अमर उजाला
राम की पैड़ी पर 'पानी में आग लगानी है' गाने पर लड़की ने बनाई रील