फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UKPSC: एक लाख 42 हजार ने दी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा, एक दिन पहले ही हुआ था नकल कराने वाले रैकेट का खुलासा

Sun, 09 Apr 2023 07:38 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 09 Apr 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
Forest constable recruitment exam today in Uttarakhand exam at 624 centers read more updates in hindi
परीक्षा के लिए जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में प्रदेशभर से एक लाख 42 हजार 973 अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रदेश में यह परीक्षा 625 केंद्रों पर आयोजित की गई। राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के लिए कुल दो लाख छह हजार 390 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे।



रविवार को सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। परीक्षा में एक लाख 42 हजार 973 अभ्यर्थी शामिल हुए। 63,417 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। उन्होंने बताया कि कुल 62.27 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग से गुजरना पड़ा। केंद्रों के आसपास के दायरे में धारा-144 लागू रही।

Forest constable recruitment exam today in Uttarakhand exam at 624 centers read more updates in hindi
वन आरक्षी भर्ती परीक्षा देने जाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

टीम ने शनिवार को नारसन में मुकेश सैनी के कोचिंग सेंटर पर दबिश दी तो वहां सैनी और उसका साथी रचित पुंडीर नकल कराने की योजना बना रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि नकल कराने के आरोप में सैनी के खिलाफ चार और रचित के खिलाफ दो मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। सैनी हरचंदपुर, मंगलौर और पुंडीर खंजरपुर, रुड़की का रहने वाला है।

Forest constable recruitment exam today in Uttarakhand exam at 624 centers read more updates in hindi
वन आरक्षी भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

15 अभ्यर्थियों से चार-चार लाख में हुआ था सौदा
पूछताछ में सैनी ने बताया कि उसने 15 अभ्यर्थियों से नकल कराने का सौदा किया था। उनसे चार-चार लाख रुपये लिए जाने थे। कुछ अभ्यर्थियों ने एडवांस के तौर पर 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये भी दे दिए थे। परीक्षा केंद्र पर नकल कराने के लिए उसने कुछ ब्लूटूथ डिवाइस भी मंगाई थी। इन्हें भी एसटीएफ ने बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Forest constable recruitment exam today in Uttarakhand exam at 624 centers read more updates in hindi
वन आरक्षी भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

ये अभ्यर्थी किए गए नामजद
इस मामले में तीन अभ्यर्थियों प्रदीप, अभिषेक निवासी नसीरपुर मंगलौर और अंकुल निवासी रायसी, लक्सर के नाम भी सामने आए हैं। इन्हें भी मुकदमे में नामजद किया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 256 स्कूलों में छापे, 22 को नोटिस, महंगी किताबों की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

 

विज्ञापन
Forest constable recruitment exam today in Uttarakhand exam at 624 centers read more updates in hindi
वन आरक्षी भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

रचित की लगनी थी परीक्षा केंद्र में ड्यूटी, वहीं से होता पेपर आउट
एसएसपी ने बताया कि मुकेश सैनी और रचित पुंडीर वर्ष 2020 में भी वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में नकल करा चुके हैं। इस बार भी ये दोनों इसी तरह की योजना बना रहे थे। रचित लक्सर क्षेत्र में प्राइवेट कॉलेज में सहायक प्रोफेसर है। उसकी परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी लगती रहती है। इस बार भी ड्यूटी लगनी थी। ड्यूटी के वक्त रचित को परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर मुकेश सैनी को भेजनीं थी। प्रश्नपत्र को हल करने के बाद ब्लूटूथ डिवाइस से अभ्यर्थियों को नकल कराई जानी थी। मुकेश ने छोटी ब्लूटूथ डिवाइस 15 अभ्यर्थियों मुहैया कराई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed