फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patient creates a ruckus and vandalizes property at Doon Hospital late at night

Dehradun News: दून अस्पताल में देर रात मरीज ने की तोड़फोड़, हंगामा

Mon, 05 Oct 2026 02:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Patient creates a ruckus and vandalizes property at Doon Hospital late at night
दून अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने शनिवार देर रात तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। मरीज को किसी तरह शांत कराया। इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना के बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अस्पताल प्रबंधन ने मामले में पुलिस को भी सूचना दे दी है। उधर महिला की काउंसलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 12 बजे ऑर्थो में भर्ती एक महिला मरीज वार्ड से अचानक बाहर निकल गई। पहले स्वास्थ्यकर्मियों को लगा मरीज टहल रही है लेकिन जब बाहर से तोड़फोड़ की आवाजें आने लगीं तो वे बाहर निकले। बाहर मरीज दरबाजे में लगे सीसे को तोड़ रही थी। सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचते इससे पहले महिला ने दरबाजा तोड़ दिया था। रात को ही स्वास्थ्यकर्मियों ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

इसके बाद महिला को किसी तरह शांत कराया गया। उससे नाराज होने की वजह पूछी गई तो वह शांत हो गई। डॉक्टरों का कहना है महिला को हाथ में चोंट के साथ ही मनोरोग संबंधी दिक्कत है। महिला की काउंसलिंग की गई है। अस्पताल की उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा वी. ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। महिला की काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed