फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा के दर पर बेजुबान: केदारनाथ के नंदी से कुत्ते ने लिया आशीर्वाद तो मच गया बवाल, समिति की तहरीर- आहत हुईं भावनाएं

Thu, 19 May 2022 10:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 19 May 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
Badrinath kedarnath temple committee gives complaint of pilgrim who brought dog in kedarnath touch nandi from feet
बाबा के दर पर बेजुबान - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में दो दिन पूर्व पहुंचे एक यात्री के अपने कुत्ते के पंजों से मंदिर परिसर में स्थापित नंदी की मूर्ति को स्पर्श कराकर पूजा करने के मामले में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पुलिस को तहरीर दी है। मंदिर समिति का कहना है कि यात्री के इस कृत्य से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

Badrinath kedarnath temple committee gives complaint of pilgrim who brought dog in kedarnath touch nandi from feet
नंदी को प्रणाम करता कुत्ता - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ चौकी में दी तहरीर में मंदिर समिति के कार्यधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि 17 मई को एक यात्री अपने कुत्ते के साथ मंदिर पहुंचा था। इस दौरान मंदिर परिसर में स्थापित नंदी की प्रतिमा को उसने कुत्ते के पैरों से स्पर्श कराया और पूजा की, जो आपत्तिजनक है। इस कृत्य से भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस तरह की घटनाएं दुबारा न हो, इसलिए संबंधित यात्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

Badrinath kedarnath temple committee gives complaint of pilgrim who brought dog in kedarnath touch nandi from feet
केदारनाथ में अपने पेट डॉग को लेकर पहुंचा श्रद्धालु - फोटो : वीडियो ग्रैब
इधर, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि केदारनाथ में जो भी हुआ, वह उचित नहीं है। देश-विदेश के श्रद्धालु आस्था व श्रद्धा के साथ धाम में पहुंच रहे हैं। ऐसे में एक यात्री द्वारा अपने कुत्ते के पैरों से नंदी की प्रतिमा को स्पर्श कराना धार्मिक भावनाओं का अपमान जैसा है। कार्यधिकारी आरसी तिवारी ने श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने पालतू जानवरों के साथ मंदिर में न आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath kedarnath temple committee gives complaint of pilgrim who brought dog in kedarnath touch nandi from feet
अपने पेट के साथ पूजा करता श्रद्धालु - फोटो : वीडियो ग्रैब

दूसरी ओर, केदारनाथ में पुलिस चैकी प्रभारी देवेंद्र असवाल ने बताया कि बीकेटीसी की तरफ से एक तहरीर मिली है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक से चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
Badrinath kedarnath temple committee gives complaint of pilgrim who brought dog in kedarnath touch nandi from feet
तिलक लगवाता पेट डॉग - फोटो : वीडियो ग्रैब

बता दें कि दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक यात्री के साथ उसका विदेशी नस्ल का पालतू कुत्ता भी था। इस दौरान यात्री ने कुत्ते के दोनों पैरों से नंदी की प्रतिमा को स्पर्श कराया और वहां मौजूद पुजारी ने कुत्ते को तिलक भी लगाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया। बताया जा रहा है कि यह यात्री यूट्यूब पर वीडियो बनाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed