युवा लोक गायक पप्पू कार्की की अंतिम विदाई में हर कोई रोया। अंतिम संस्कार की तस्वीरें देख आपकी आंखें भी भर आएंगी।
2 of 6
singer pappu karki funeral
शनिवार को भयानक हादसे का शिकार हुए कार्की का रविवार को थल में रामगंगा नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। लोक गायक पप्पू कार्की को उनके चाचा हनुमान कार्की और चचेरे भाई सुरेश कार्की ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल समेत कई बड़े नेता भी अंत्येष्टि में शामिल हुए।
3 of 6
singer pappu karki funeral
इससे पहले जब पप्पू कार्की का शव उनके गांव सेलावन पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम हो गई। युवा लोकगायक की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। कार्की के दुनिया को अलविदा कहने के शोक में पाखू और थल बाजार को बंद रखा गया।
4 of 6
singer pappu karki funeral
बता दें कि, शनिवार को कार्की समेत तीन युवाओं की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। जिसमें पप्पू कार्की और दो छात्रों की मौत हो गई। तीनों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया।
5 of 6
singer pappu karki funeral
पिथौरागढ़ जिले के शैलावन (पांखू) के मूल निवासी 34 वर्षीय प्रवेंद्र सिंह कार्की उर्फ पप्पू कार्की, लाल सिंह कालोनी बिठौरिया में परिवार के साथ रहते थे। वह हल्द्वानी से करीब 102 किलोमीटर दूर गौनियारौ गांव में युवा महोत्सव-2018 में शामिल होने गए थे।