फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी समारोह में दो युवकों के बीच चल गई गोलियां, चारों तरफ बिखरा खून ही खून, दर्दनाक तस्वीरें

Thu, 25 Jan 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सितारगंज Updated Thu, 25 Jan 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
firing during marriage in sitarganj
firing - फोटो : photo/Yasin Ansari

शादी समारोह में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे पर गोलियां चला दी।

firing during marriage in sitarganj
firing - फोटो : photo/Yasin Ansari

पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पक्ष के लोगों ने गोली चलाने वाले को पकड़कर जमकर पीटा। उसकी भी हालत गंभीर बनी है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तमंचा जब्त कर लिया है।

firing during marriage in sitarganj
firing - फोटो : photo/Yasin Ansari

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात नौ बजे थारु गोरीखेड़ा गांव में नारायन सिंह के बेटे शिशुपाल सिंह का विवाह समारोह चल रहा था। इसी बीच गांव के ही गुरपाल सिंह (26) पुत्र गुरमुख सिंह और ज्ञान सिंह (36) पुत्र रामेश्वर सिंह राना के बीच झगड़ा हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
firing during marriage in sitarganj
firing - फोटो : photo/Yasin Ansari

ग्रामीणों ने दोनों में बीच-बचाव करा दिया। इस बीच गुरपाल ने तीन राउंड गोलियां चला दीं, जिससे पेट में गोली लगने से ज्ञान सिंह घायल हो गया। यह देख ज्ञान सिंह पक्ष के लोगों ने गुरपाल को पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगाई, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने ज्ञान सिंह को तत्काल नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति देख भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया।

 

विज्ञापन
firing during marriage in sitarganj
firing - फोटो : photo/Yasin Ansari

फायरिंग के बाद घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय ने तमंचा कब्जे में ले लिया और गंभीर रूप से घायल गुरपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। डाक्टर ने उसकी भी गंभीर स्थिति को देख हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उपाध्याय ने बताया कि जांच में गुरपाल सिंह द्वारा फायरिंग करना सामने आया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed