फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: बैंक से आग की लपटे निकलते देख दहशत में आए लोग, दरवाजा-खिड़की तोड़कर पाया काबू

Tue, 03 Oct 2017 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Oct 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
Fire in allahabad bank dehradun ghantaghar
fire

घंटाघर स्थित इलाहाबाद बैंक की दूसरी मंजिल में लगी आग से यूपीएस सिस्टम कक्ष जलकर राख हो गया। धुएं का गुबार होने के कारण फायर कर्मियाें को खिड़की और दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाना पड़ा।


 

Trending Videos
Fire in allahabad bank dehradun ghantaghar
FIRE

आग में बैंक की कुछ फाइलें भी जल गईं। गनीमत रही कि यूपीएस कक्ष में रखे बैटरे नहीं फटे, वरना अग्निकांड बड़ा हो सकता था। आग में यूपीएस सिस्टम जलकर राख हो गया। बैंक की दूसरी मंजिल में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब धुएं का गुबार दिखाई दिया तो प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और फायर कर्मियों को फोन पर सूचना दी।

Fire in allahabad bank dehradun ghantaghar
FIRE

गांधी जयंती होने के कारण बैंक में अवकाश था। लिहाजा धारा चौकी प्रभारी विकास रावत ने अधिकारियों को फोन कर बैंक की चाबी मंगाई।  फायर कर्मी दूसरी मंजिल में एजीएम के ऑफिस तो पहुंच गए, मगर धुआं ज्यादा होने के कारण आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire in allahabad bank dehradun ghantaghar
FIRE

फायर कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा और खिड़की तोड़कर पानी की बौछार शुरू की। करीब 40 मिनट तक दो तरफ से पानी डालकर आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
Fire in allahabad bank dehradun ghantaghar
FIRE

जिला अग्निशमन अधिकारी शिव प्रसाद ममगईं ने बताया कि आग से  काफी नुकसान हुआ है। कुछ फाइलें भी जल गई हैं। आग यूपीएस सिस्टम में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी। कक्ष में करीब 10 बैटरे भी रखे थे, मगर वह फटने से बच गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed