उत्तराखंड के अल्मोड़ा मासी में भीषण आग लगने से एक भवन पूरी तरह जलकर राख हो गया है। भवन में गोविंद सिंह की दो दुकानें भी थीं, जबकि दुकान के ऊपरी मंजिल में उनका परिवार रहता था। इस अग्निकांड में दुकान का सामान, घर में रखे जेवरात, नकदी सहित सभी जरूरी कागजात जलकर राख हो गए हैं।
2 of 7
अल्मोड़ा में घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
भवन स्वामी का दावा है कि आगजनी में उन्हें करीब डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। अग्निकांड के बाद बेघर हुआ परिवार सदमे में है। एसडीएम आरके पांडे ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। आग के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है अलबत्ता शार्ट सर्किट का अनुमान लगाया जा रहा है।
3 of 7
अल्मोड़ा में घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मासी में गोविंद सिंह पुत्र स्व. गंगासिंह की हार्डवेयर, कॉस्मेटिक और मोबाइल की दो दुकानें थीं। उनका परिवार दुकान के ऊपरी मंजिल में रहता था। मंगलवार देर रात करीब बारह बजे उनके दुकान में आग लग गई जो पूरे भवन में फैल गई। इस मकान के ठीक सामने रहने वाले नवीन मासीवाल ने मकान को आग की लपटों से घिरा देखकर शोर मचाते हुए सभी लोगों को जगाया। इसी बीच, करीब एक बजे दुकान के ऊपर सोये गोविंद सिंह, उनकी पत्नी नीता देवी और बेटा मोहित भी जाग गए।
4 of 7
अल्मोड़ा में घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
इस समय तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। पूरा परिवार मुश्किल से बाहर निकले। उन्हें जरूरी कागजात, नकदी और जेवरात लाने का मौका भी नहीं मिला। जल संस्थान के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। तड़के चार 4 बजे रानीखेत से अग्निशमन का वाहन भी पहुंच गया था। सभी के सामूहिक प्रयासों से आग को अन्य मकानों तक फैलने से रोका गया परंतु गोविंद सिंह के मकान को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम आरके पांडे ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया।
5 of 7
अल्मोड़ा में घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
भीषण आग के कारण गोविंद सिंह के परिजन किसी तरह बच गए, लेकिन उनका पूरा सामान राख हो गया। वे रात के कपड़ों में ही बाहर को भागे। यदि घटना की जानकारी उन्हें समय पर नहीं मिलती तो उनकी जान भी जा सकती थी। परिजनों को सुबह निकटवर्ती लोगों ने उन्हें पहनने के लिए कपड़े आदि दिए।