फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डकैती के बाद बेटी का शव देख बिलख पड़े पिता, जो बातें कही पढ़कर आंसू नहीं रोक पाएंगे, तस्वीरें...

Mon, 25 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 25 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Father emotional talk after daughter murder during robbery in rudrapur
robbery

हैवान डकैतों ने घर में घुसते ही ऐसा कोहराम मचाया कि घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बेटी का शव देखकर जो बातें कही पढ़कर आपकी आंखे भी भर आएंगी। मां सर्वेश्वरी एन्क्लेव में डकैती और महिला अपर्णा की हत्या की खबर पता चलते ही मायके वाले सदमे में हैं।

Father emotional talk after daughter murder during robbery in rudrapur
robbery

अपर्णा की मौत से मां, पिता और भाई-बहन सदमे में हैं। पिता शशिशेखर परमेश रोते हुए कहते रहे कि ‘मेरी बिटिया बहादुर थी, पति (पंकज) को बचाने की कोशिश में ही अपर्णा को जान गंवानी पड़ी होगी। आखिर उसने बदमाशों का क्या बिगाड़ा था। अब छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश कैसे होगी...।’ 

Father emotional talk after daughter murder during robbery in rudrapur
robbery

बदमाशों का निशाना बनी अपर्णा के पिता शशिशेखर परमेश वर्ष 2013 में सिंचाई विभाग रांची (झारखंड) में अधीक्षण अभियंता के स्टेनो के पद से रिटायर हुए थे। अपर्णा के कहने पर शशिशेखर ने बगवाड़ा में मकान बना लिया और परिवार के साथ रह रहे हैं। तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी अपर्णा ही थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Father emotional talk after daughter murder during robbery in rudrapur
robbery

मेडिसिटी अस्पताल में खुद रोते हुए अन्य परिजनों को संभालते हुए शशिशेखर ने बताया कि अपर्णा परिवार का पूरा ख्याल रखती थी। उसने बड़ी बहन होने की हमेशा ही जिम्मेदारी उठाई थी। दो महीने पहले ही पंकज ने अपर्णा के लिए स्कूटी खरीदी थी। पंकज ने अपनी कंपनी ईडन मोटर्स में साले अमित की नौकरी भी लगवाई थी।

विज्ञापन
Father emotional talk after daughter murder during robbery in rudrapur
aparna

शशिशेखर ने बताया कि ‘अपर्णा बहुत बहादुर थी। वह कठिनाइयों का डटकर मुकाबला करती थी। घटना के वक्त भी बदमाशों ने पहले पंकज पर वार किया होगा। पंकज को बचाने के लिए अपर्णा बदमाशों से भिड़ी होगी और इसी में उसकी जान चली गई होगी।’ कहा कि शुक्रवार शाम को ही अपर्णा ने घर में फोन कर परिजनों से बातचीत की थी। उन्होंने उसे मोहल्ले में होने वाले एक कार्यक्रम में भी बुलाया था, लेकिन देरी होने की बात कहकर वह नहीं आई... और अब यह सब हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed