फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ दिन बाद थी बेटी की शादी, तैयारियों के लिए घर से निकलते ही पिता की हो गई दर्दनाक मौत, तस्वीरें...

Mon, 22 Apr 2019 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Apr 2019 10:36 AM IST
Father death before daughter marriage in car accident tehri photos
टिहरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

अपने नए घर से बेटी को डोली में विदा करना था, इसलिए पिता तैयारियों में जुटे थे। घर से निकले ही थे कि रास्ते में दर्दनाक वाहन हादसे का शिकार हो गए। उत्तराखंड के टिहरी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अठाली में प्रधानाचार्य पद पर तैनात मृतक भगवती सिंह राणा अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। 

Father death before daughter marriage in car accident tehri photos
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

शादी की तैयारियों के सिलसिले में रविवार को वे देहरादून जा रहे थे कि वाहन हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से उनके घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। भटवाड़ी प्रखंड के गमदिड़गांव साल्ड निवासी भगवती सिंह राणा(55 वर्ष) पुत्र स्व.तेग सिंह राणा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अठाली में प्रधानाचार्य पद पर तैनात थे। 

Father death before daughter marriage in car accident tehri photos
टिहरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

उनके दो बेटे और एक बेटी है। आगामी 29 मई को बेटी की शादी होनी है। बेटी की डोली देहरादून में बन रहे नए घर से उठे, इसके चलते वे आजकल नए घर के निर्माण और शादी की तैयारियों में जुटे थे। इसी सिलसिले में वे रविवार को उत्तरकाशी से देहरादून के लिए निकले। होनी को कुछ ओर मंजूर था। 

विज्ञापन
Father death before daughter marriage in car accident tehri photos
टिहरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे नगुण से करीब पांच किमी आगे मौरियाणा टॉप की ओर उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे क्रशर प्लांट के पास आकर गिरी। इस हादसे में राणा की मौके पर ही मौत हो गई। उनका बड़ा बेटा पीएमजीएसवाई में संविदा पर सहायक अभियंता पद पर तैनात है। जबकि छोटा बेटा बीते साल ही सीआरपीएफ में एसआई के पद पर भर्ती हुआ है। 

Father death before daughter marriage in car accident tehri photos
टिहरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

उसकी पोस्टिंग आजकल कलकत्ता में है। इस हादसे ने घर में चल रहे उल्लास के माहौल को गम में बदल दिया। उनके घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक छाया हुआ है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed