जुनून के आगे सब संभव है। यह बात गुजरात के सूरत में रहने वाले कागद अशोक जीना भाई और उनकी आठ साल की बेटी कृष्णा पर सटीक बैठती है। पिता-पुत्री की जोड़ी गुजरात से साइकिल पर बदरी-केदारनाथ धाम की यात्रा पर आई है।
जुनून: आठ साल की बेटी ने जाहिर की ये इच्छा, तो पूरी करने साइकिल से बदरीनाथ-केदारनाथ की यात्रा पर लाया पिता
रविवार को श्रीनगर पहुंचे कृष्णा और जीना भाई ने सोमवार को धारी देवी मंदिर के दर्शन किए। यहां से वह केदारनाथ की यात्रा पर निकल गए। कृष्णा ने बताया, वह अभी तीसरी कक्षा में पढ़ती है। पिता के साथ यात्रा करने में उसे आनंद आ रहा है। बताया, साइकिल संग ही वह पैदल भी यात्रा कर रही हैं। इस दौरान उन्हें थकान का अनुभव नहीं होता है।
नितिन जानी के कार्याें से बेहद प्रभावित कृष्णा
कागद अशोक जीना भाई ने बताया, वह गुजरात के साजियावादर गांव के निवासी हैं और वर्तमान में सूरत के हीराबाग में रहते हैं। वह वहां एंब्रायडरी कंपनी में मैनेजर हैं। बताया, कृष्णा गुजरात के प्रसिद्ध समाजसेवी नितिन जानी के कार्याें से बेहद प्रभावित है।
बेटी ने ही उनसे कहा था कि नितिन गरीबों के लिए इतना काम करते हैं, इसलिए हम उनके लिए मंदिरों में जाकर भगवान से प्रार्थना करेंगे। बताया, 20 अप्रैल को उन्होंने यात्रा शुरू की।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जैन मुनियों के साथ दुर्व्यवहार, वीडियो वायरल होने पर सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, मुकदमा दर्ज
सूरत से द्वारिका होते हुए वह हरिद्वार से ऋषिकेश को निकले व अब केदारनाथ के लिए जा रहे हैं। बताया, केदारनाथ के बाद वह बदरीनाथ जाएंगे। वहां से वापसी में अयोध्या, पशुपतिनाथ, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम तक की यात्रा करेंगे। बताया, वह पहली बार गुजरात से बाहर निकले हैं और यात्रा के दौरान उत्तराखंड के लोगों का उन्हें असीम प्यार व सहयोग मिल रहा है।