फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hemkund Sahib: बर्फीले फिसलन भरे रास्ते पर हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे श्रद्धालु, सेना के जवान बन रहे मददगार

Mon, 27 May 2024 02:00 PM IST
रेनू सकलानी प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)।
प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 May 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib Devotees moving forward holding hands on the icy slippery path Watch Photos
बर्फीले फिसलन भरे रास्ते पर हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हेमकुंड साहिब का करीब तीन किमी तक यात्रा पथ अभी भी बर्फ से ढका हुआ है। सेना के जवानों और सेवादारों ने बर्फ हटाकर ही रास्ता बनाया है। यहां बर्फीले रास्ते पर फिसलन हो रही है। श्रद्धालु बर्फीले रास्ते पर एक दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे हैं।

बुजुर्ग श्रद्धालुओं को पुलिस, एसडीआरएफ और सेना के जवान सहारा देकर आगे बढ़ा रहे हैं, साथ ही अन्य श्रद्धालुओं की मदद भी कर रहे हैं। हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु वहां जा रहे श्रद्धालुओं को यह कहकर हिम्मत दे रहे हैं कि अब बस थोड़ा ही रास्ता शेष बचा है.., जल्द हेमकुंड साहिब के दर्शन होंगे। अमृतसर की नवजोत कौर पहली बार हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहुंची हैं।

बताया, जब पुलना गांव से पैदल यात्रा शुरू की थी तो 15 किमी पैदल चलने की बात सुनकर विश्वास नहीं हो पा रहा था कि क्या सचमुच हेमकुंड साहिब पहुंच पाऊंगी, लेकिन मन में श्रद्धा, विश्वास और आस्था लेकर यहां पहुंची हूं। रास्ते की थकान हेमकुंड पहुंचकर दूर हो गई। हेमकुंड में मत्था टेकने के साथ ही बर्फ का नजारा देखने को मिला।

Hemkund Sahib Devotees moving forward holding hands on the icy slippery path Watch Photos
हेमकुंड साहिब श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के जसविंदर सिंह ने बताया, वह पिछले 15 सालों से लगातार हेमकुंड की यात्रा पर पहुंच रहे हैं।

Hemkund Sahib Devotees moving forward holding hands on the icy slippery path Watch Photos
हेमकुंड जाते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यात्रा शुरू होते ही यहां आने की इच्छा होने लगती है। हर साल हेमकुंड के दर्शन के बाद ही अपने कारोबार को आगे बढ़ाता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hemkund Sahib Devotees moving forward holding hands on the icy slippery path Watch Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अटलाकोटी के ग्लेशियर प्वाइंट से आगे बर्फ जमी हुई है। यहीं से यात्रा की असली परीक्षा शुरू होती है। खड़ी चट्टान पर बने रास्ते पर जमीं बर्फ को काटकर सेना ने रास्ता बनाया है, लेकिन मार्ग पर काफी फिसलन है। हेमकुंड साहिब से करीब तीन किमी नीचे से रास्ता खतरनाक बना हुआ है। कई बुजुर्ग व महिला श्रद्धालु इस फिसलन भरे रास्ते से आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड, राहत- बचाव के लिए सेना से ली जा रही मदद

 

विज्ञापन
Hemkund Sahib Devotees moving forward holding hands on the icy slippery path Watch Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

खासकर सीढ़ियों वाले हिस्से में चलना अधिक जोखिम भरा बना हुआ है। गोविंदघाट थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया, श्रद्धालु फिसल न जाएं, इसके लिए यहां पर पुलिस व एसडीआरएफ के 20 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। जवान श्रद्धालुओं को बर्फीले रास्ते पर आवाजाही कराने में मदद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed