{"_id":"66554aec5c18ebe7750e75cf","slug":"misbehavior-with-jain-monks-video-goes-viral-on-social-media-cm-dhami-orders-investigation-uttarakhand-news-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जैन मुनियों के साथ दुर्व्यवहार, वीडियो वायरल होने पर सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जैन मुनियों के साथ दुर्व्यवहार, वीडियो वायरल होने पर सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, मुकदमा दर्ज
Tue, 28 May 2024 08:46 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/श्रीनगर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 28 May 2024 08:46 AM IST
सार
जैन मुनियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में जैन समाज के साधुओं से उनकी धर्म जाति के संबंध में वीडियो बनाता हुआ आरोपी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैन मुनियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रहा है। जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक को सभी तथ्यों की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दूसरी मामले में उप-निरीक्षक दीपक लिंगवाल चौकी प्रभारी बछेलीखाल (तीनधारा) द्वारा बताया गया कि सोशल सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति जैन समाज के साधुओं से उनकी धर्म जाति के संबंध में वीडियो बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो की सत्यता व जांच की गई तो वीडियो तोताघाटी क्षेत्र में बनाया हुआ मालूम हुआ।
विज्ञापन
वीडियो बनाने वाला सूरज सिंह फर्सवाण ग्राम रतगांव थाना थराली जनपद चमोली गढ़वाल हाल निवासी है। व्यक्ति द्वारा जैन समाज के साधुओं के प्रति उनकी नग्नता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। जिस कारण जैन धर्म के साधुओं के धार्मिक भावनाओं को आहत कर अपमानित किया गया ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद 3253 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, डीएलएड वाले होंगे पात्र
वीडियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया जिससे दिगम्बर जैन धर्म की धार्मिक भावनाओं को अपमानित कर ठेस पहुंचाया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।