{"_id":"5a64c1b54f1c1b77268b5895","slug":"fastag-chip-stop-vehicle-theft-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरी हो जाए तो परेशान न हों, बस ऐसा करने से दूर हो जाएगी सारी टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरी हो जाए तो परेशान न हों, बस ऐसा करने से दूर हो जाएगी सारी टेंशन
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Sun, 28 Jan 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
car
अब वाहन चोरी हो जाए या फिर किसी मुश्किल में फंस जाएं तो टेंशन न लें, बस ये काम करें। इससे आपकी सारी टेंशन दूर हो जाएगी।
Trending Videos
अब से आपके वाहन की सारी जानकारी परिवहन विभाग के पास होगी। पौड़ी परिवहन विभाग ने फास्टेग की शुरूआत कर दी है। फास्टेग एक सेंसर है जो टोल से गुजरते ही वाहन की हर डिटेल हासिल कर लेगा। वाहन स्वामी का नाम, पता और मोबाइल नंबर तक की जानकारी इसमें दर्ज हो जाएगी। इससे वाहन चोरी पर पुलिस आसानी से उसकी तलाश कर सकेगी।
सांकेतिक चित्र
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने एक दिसंबर से वाहनों पर फास्टेग जरूरी कर दिया है। फास्टेग विंडस्क्रीन पर लगने वाली सेंसर चिप है। इस चिप में वाहन स्वामी का पूरा डिटेल होने के साथ ही टैक्स आदि की पूरी जानकारियां सुरक्षित होंगी। वाहन जिस भी टोल से गुजरेगा उसकी डिटेल ऑनलाइन हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
landslide in garhwal
पहाड़ों के लिहाज से यह इसलिए भी जरूरी है कि आपदा में पता नहीं चलता कि सड़क के दोनों ओर लेंड स्लाइड जोन में कितने वाहन हैं। फास्टेग लगने के बाद यह जानकारी भी परिवहन विभाग के पास मौजूद रहेंगी और वाहनों को आसानी से सुरक्षित सड़क की ओर भी मोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
mobile user
चिप को समय-समय पर मोबाइल सिम की तरह रिचार्ज किया जा सकता है। परिवहन विभाग ने इसका पंजीकरण शुल्क 100 रुपये तय किया है। परिवहन विभाग ने चिप लगाने के जरूरी इंतजाम जुटा दिए हैं और सोमवार से परिवहन विभाग रजिस्ट्रेशन के साथ वाहनों पर चिप लगाना शुरू कर देगा।