फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest: तिरंगे के साथ जोश से लबरेज दिखे सैकड़ों किसान, ट्रैक्टर रैली के लिए उत्तराखंड से दिल्ली रवाना, तस्वीरें...

Mon, 25 Jan 2021 10:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Jan 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers Protest News: Uttarakhand Many kisan gone to delhi for Tiranga rally on Republic Day 2021
रुड़की से दिल्ली रवाना हुए किसान - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आहूत ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से हजारों किसान दिल्ली बॉर्डर पहुंच चुके हैं। सोमवार को भी विभिन्न जगहों से अलग-अलग जत्थों में किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया। कोई ट्रैक्टर से तो कोई गाड़ी में और कोई ट्रक में जरूरत का सामान लादकर रवाना हुआ। वहीं, किसान नेताओं का कहना है कि जो किसान दिल्ली नहीं गए हैं, वे आज रुड़की में ही ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Farmers Protest News: Uttarakhand Many kisan gone to delhi for Tiranga rally on Republic Day 2021
दिल्ली रवाना हुए किसान - फोटो : अमर उजाला

कड़ाके की ठंड में दिल्ली रवाना होते समय किसान खासे उत्साहित थे। ट्रैक्टर और गाड़ियों पर तिरंगा लहराकर दिल्ली जाते किसानों के चेहरों पर जोश साफ झलक रहा था। ट्रैक्टर और गाड़ियों में खाने समेत जरूरत का सामान भी रखा। कई किसानों का कहना था कि वे ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने जा रहे हैं, लेकिन यह पता नहीं कि वहां कितने दिन रहना पड़े। जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती है, आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

Farmers Protest News: Uttarakhand Many kisan gone to delhi for Tiranga rally on Republic Day 2021
दिल्ली रवाना हुए किसान - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सबसे पहले नारसन क्षेत्र से सैकड़ों किसानों का जत्था दिल्ली रवाना हुआ। जत्थे में गाड़ियां, ट्रैक्टर और ट्रक शामिल थे। किसानों का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के गढ़वाल मंडल के महामंत्री अरविंद राठी ने बताया कि जिले से हजारों की संख्या में किसान पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। सैकड़ों किसान सोमवार को भी रवाना हुए हैं। ये लोग गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को कृषि कानून के खिलाफ राजपथ पर परेड में शामिल होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers Protest News: Uttarakhand Many kisan gone to delhi for Tiranga rally on Republic Day 2021
दिल्ली रवाना हुए किसान - फोटो : अमर उजाला

किसानों के जत्थे में टोनी, विक्की राठी, बिट्टू, लालू, रमेश, मनोज राठी, हरदीप राठी, जॉनी, कुलदीप तोमर, राजीव राठी, अंकुर, अक्षय, अभिषेक शामिल थे। वहीं, भगवानपुर क्षेत्र के सिकरोढ़ा से भी कई किसान दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान घाड़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राव नईम ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की ताकत को कम आंक रही है। 26 जनवरी को दिल्ली में एकत्र हुए देशभर के किसान सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराएंगे।

विज्ञापन
Farmers Protest News: Uttarakhand Many kisan gone to delhi for Tiranga rally on Republic Day 2021
रुड़की से दिल्ली रवाना हुए किसान - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर राव फारूख, चौधरी शाहनवाज, अकीदत, राव कालू, दानियाल आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला प्रवक्ता राकेश लोहान ने बताया कि उत्तराखंड से हजारों की तादाद में किसान दिल्ली पहुंच चुके हैं। जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि जो किसान दिल्ली नहीं गए हैं, वे मंगलवार को नारसन से रुड़की तक ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिलाध्यक्ष विकेश बालियान ने बताया कि वे भी सैकड़ों किसानों के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। यहां पूरे जोश के साथ ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे। उत्तराखंड किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने बताया कि मंगलवार को रुड़की में ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed