फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैक्टर रैली हिंसा: घर का इकलौता चिराग था दिल्ली में मृतक किसान नवरीत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Wed, 27 Jan 2021 09:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Jan 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Farmer Tractor Rally and Violence in Delhi Farmer Death: Farmer Navreet was only son in family married before One Year
दिल्ली में किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान ट्रैक्टर पलटने से हुई किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक घर का इकलौता बेटा था। बुधवार तड़के उसका शव घर पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। दूर-दूर से लोग नवरीत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। गम और गुस्से के बीच सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। 

Farmer Tractor Rally and Violence in Delhi Farmer Death: Farmer Navreet was only son in family married before One Year
दिल्ली में मृतक किसान के घर में मातम - फोटो : अमर उजाला

ग्राम डिबडिबा, रामपुर, यूपी निवासी नवरीत सिंह (25) पुत्र साहब सिंह 25 जनवरी को अपना ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में किसान रैली में शामिल होने के लिए गया था। गणतंत्र दिवस पर निकल रही ट्रैक्टर रैली में नवरीत का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में नवरीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। बुधवार की सुबह तीन बजे उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। 

Farmer Tractor Rally and Violence in Delhi Farmer Death: Farmer Navreet was only son in family married before One Year
किसान का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

परिजनों को सांत्वना देने के लिए बिलासपुर पुलिस, प्रशासन और राजनीतिक पार्टियों के लोग बुधवार देर शाम तक वहां पहुंचते रहे। वहां पर रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो, पूर्व विधायक संजय कपूर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, पूर्व विधायक नारायण पाल, तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क, साहब सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer Tractor Rally and Violence in Delhi Farmer Death: Farmer Navreet was only son in family married before One Year
मृतक किसान के घर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

मृतक नवरीत आस्ट्रेलिया में ट्रक चलाता था। डेढ़ साल पहले उसने ऑस्ट्रेलिया में ही भारतीय मूल की युवती मनस्वीट से विवाह किया था। परिजनों के अनुसार शादी के कुछ समय बाद नवरीत घर आ गया था। लॉकडाउन के चलते वह वापस नहीं जा सका। उसकी पत्नी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में ही है। वह पति के अंतिम दर्शन नहीं कर पाई। मृतक की इकलौती बहन कनाडा में पढ़ाई कर रही है।   

विज्ञापन
Farmer Tractor Rally and Violence in Delhi Farmer Death: Farmer Navreet was only son in family married before One Year
दिल्ली ट्रैक्टर रैली में मृतक किसान नवरीत - फोटो : अमर उजाला

डिबडिबा निवासी हरदीप सिंह का कहना है कि वह अपने बेटे साहब सिंह के साथ शुरू से ही किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही वह दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से घर लौटे थे। 25 जनवरी को उनका पोता नवरीत सिंह ट्रैक्टर लेकर घर से निकला था। देर रात को वह गाजीपुर बॉर्डर में पहुंच गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed