देवभूमि और वीरभूमि के नाम से प्रख्यात उत्तराखंड में 72वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को मनाया गया। तस्वीरों में देखें राज्य में कैसे मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस...
गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजा रोहण कर राज्य को संबोधित किया।
कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया।
फिर उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां से वह परेड ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने भारत विकास परिषद के सामूहिक वंदेमातरम गायन में भी शिरकत की।
इसके पहले देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था।