फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली पुलिस की अपराध डायरी में स्वर्ण अक्षरों से लिखा है सोने से लदे रहने वाले गोल्डन बाबा का नाम 

Thu, 30 Aug 2018 07:39 AM IST
कुणाल दरगन, अमर उजाला, हरिद्वार
कुणाल दरगन, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 30 Aug 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
famous golden baba name in delhi police crime diary
golden baba - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जूना अखाड़े के चर्चित महामंडलेश्वर गोल्डन बाबा का नाम दिल्ली पुलिस की अपराध डायरी में भी स्वर्ण अक्षरों से लिखा हुआ है। सुधीर कुमार उर्फ बिट्टू लाइट वाला से गोल्डन बाबा के भगवा दामन पर अपराध के स्याह छींटे साफ दिखाई देते है। बाबा दिल्ली पुलिस की डायरी में आदतन अपराधी यानि हिस्ट्रीशीटर के तौर पर शोभा बढ़ा रहे है।


 

famous golden baba name in delhi police crime diary
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार कार्यक्रम में दिल्ली के गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि बाबा के बिल्वकेश्वर कालोनी के मकान को खरीदने के बाद भी वे जबरन घर पर काबिज है। डीएम दीपक रावत ने तल्ख तेवर अपनाते हुए गोल्डन बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
 

famous golden baba name in delhi police crime diary
golden baba

दरअसल, दिल्ली के महावीर चौक थाना गांधीनगर के मूल  निवासी सुधीर कुमार उर्फ बिट्टू लाइट वाला का खाता दिल्ली पुलिस की डायरी में वर्ष 1984 में चोरी को अंजाम देने के आरोप में खुला था। बस फिर क्या था, बिट्टू लाइट वाले के खिलाफ संगीन अपराधों को अंजाम देने की फेहरिस्त लंबी चौड़ी होती चली गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
famous golden baba name in delhi police crime diary
golden baba - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नतीजतन, दिल्ली के गांधीनगर, मॉडल टाउन, करोल बाग, कैलाश नगर, शाहदरा, डीबीजी रोड, डिफेंस कालोनी, भजनपुरा, प्रीत विहार, कोटला मुबारकपुर, आनंद विहार, हरीनगर में बाबा का नाम 37 मुकदमों में बतौर अपराधी दर्ज है और मुकदमों का सिलसिला वर्ष 2010 तक चला है। वे हिस्ट्रीशीटर है और गुंडा एक्ट में भी उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। ये मुकदमे चोरी, लूट, चौक, हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, धोखाधड़ी समेत आईपीसी की कई धाराओं के हैं। 
 

विज्ञापन
famous golden baba name in delhi police crime diary
गोल्डन बाबा

हरिद्वार में रच बस गए गोल्डन बाबा के खिलाफ भाजपा नेता संजय त्रिवाल ने भी आवाज उठाई थी। बाकायदा वर्ष 2016 के अर्द्धकुंभ के दौरान आपराधिक प्रवृति के गोल्डन बाबा के हरिद्वार में मौजूदगी की जांच के लिए मेला प्रशासन को पत्र लिखा था। यही नहीं उन्होंने गोल्डन बाबा जैसे हिस्ट्रीशीटर को सुरक्षा देने पर भी आपत्ति जताई थी।
  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed