इंटरनेट क्रांति से अरबों लोगों की जिंदगी में बदलाव लाकर दुनिया की 25 हस्तियों में पहला स्थान प्राप्त करने वाले उद्योगपति मुकेश अंबानी की यह खासियत हर किसी को जाननी चाहिए।
2 of 8
mukesh ambani
- फोटो : amarujala
चारधाम यात्रा में समय-समय पर मुकेश अंबानी का देवभूमि के धामों में भ्रमण इस बात की तस्दीक करता है कि वह कितने बड़े भक्त हैं।
3 of 8
केदारनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी
- फोटो : अमरउजाला
मुकेश अंबानी हर साल उत्तराखंड में मौजूद बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में पूजा करने आते हैं। वह भगवान के असीम भक्त हैं। अभी पिछले ही दिनों अंबानी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए गए थे।
4 of 8
mukesh ambani
- फोटो : amarujala
अब उद्योगपति मुकेश अंबानी ने श्रीकेदारनाथ और श्रीबदरीनाथ धाम को संवारने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही वह धाम की जरूरी व्यवस्थाओं में भी सहयोग देंगे। उन्होंने बीकेटीसी को प्रस्ताव मांगा है। उम्मीद है कि आगामी यात्रा में श्रद्धालुओं को दोनों धामों में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
पिछले चार दशक से भगवान बदरीनाथ और बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच रहे रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी ने दोनों धामों को संवारने की जिम्मेदारी ली है। विगत 14 मई को बदरी-केदार दर्शन को पहुंचे उद्योगपति अंबानी ने बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी से कहा है कि दोनों धामों को संवारने में वह सहयोग करेंगे।