{"_id":"59dc688c4f1c1b68678b4ed2","slug":"easy-loan-for-higher-education","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हायर एजूकेशन के इच्छुक युवाओं पर मेहरबान हुआ यह बैंक, मिल रहा बड़ा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हायर एजूकेशन के इच्छुक युवाओं पर मेहरबान हुआ यह बैंक, मिल रहा बड़ा फायदा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Oct 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
sdf
उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले की इच्छा रखने वाले युवाओं पर यह बैंक मेहरबान हुआ है। इस बात की जानकारी प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी।
demo pic
विद्यार्थियों को सहकारी बैंक सस्ता एजूकेशन लोन उपलब्ध कराएगा। सहकारी बैंक की ओर से दिए जाने वाले एजूकेशन लोन की ब्याज दर अन्य बैंकों के मुकाबले आधा फीसदी कम होगी।
dhan singh rawat
- फोटो : amarujala
इस बात की जानकारी प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी। इससे पहले सहकारी बैंक ने किसानों को दो फीसदी ब्याज दर एक लाख रुपये तक ऋण देने की योजना का आगाज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
loan
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को सहकारी बैंक द्वारा सस्ता ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उच्च शिक्षा ग्रहण के करने के इच्छुक गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को एजूकेशन लोन के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
trivendra singh rawat
सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक गरीब परिवार के विद्यार्थियों को एजूकेशन लोन देने में आनाकानी करते हैं। इसलिए सहकारी बैंक ऐसे विद्यार्थियों को लोन देने के लिए आगे आया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश हैं कि विद्यार्थियों को सस्ता एजूकेशन लोन उपलब्ध कराया जाए। उनके निर्देश पर ही यह योजना शुरू की गई है।