अगर आप घर बैठै कमाई करना चाहते हैं तो यह योजना बड़े काम आएगी। इसमें आप 25-30 हजार रुपए की इनकम कर सकते हैं।
सरकार की इस योजना से घर बैठे हर महीने कमाएं 30 हजार रुपए, ऐसे मिलेगा डबल मुनाफा
जी हां, प्रधानमंत्री मोदी की यह योजना गरीबों के बड़े फायदे की है। प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना से लोग घर बैठे कमाई कर रहे हैं।
बजट में भी वित्त मंत्री जेटली इस योजना की खासियत लोगों को बता चुके हैं। बताया कि किस तरह से लोगों को करीब 800 दवाएं बाजार से 80 फीसदी तक सस्ती दरों पर मिल रही हैं।
जनऔषधि सेंटर खोलने के लिए सरकार ने तीन कैटेगरी बनाई हैं। जिससे आम जनता भी इनकम ले सकती है। बिजनेस एक्सपर्ट राहुल ने बताया कि, आज जनता के लिए भी यह योजना बड़े फायदे की है।
इसमें पहली कैटेगरी में कोई भी व्यक्ति, डॉक्टर, रजिस्टर्ड मेडिकल बेरोजगार फार्मासिस्ट, प्रैक्टिशनर हैं। जबकि दूसरी कैटेगरी में ट्रस्ट,सोसायटी, एनजीओ, प्राइवेट हॉस्पिटल,और सेल्फ हेल्प ग्रुप हैं। जबकि तीसरी कैटेगरी में राज्य सरकारों द्वारा चुनी गई की गई एजेंसियां शामिल हैं।