फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2024: देहरादून में दिल्ली से आए 'रावण', इस बार घट गया कद...बड़ी हो गई लंका, जानें क्या होगा खास

Fri, 11 Oct 2024 04:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Oct 2024 04:33 PM IST
विज्ञापन
Dussehra 2024 Ravan dahan All updates Dehradun know what will be special
देहरादून में रावण दहन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के बाल युवा संघ की ओर से इस बार परेड ग्राउंड के खेल मैदान में रावण दहन किया जाएगा। इस बार रावण का कद घट गया है जबकि लंका बड़ी हो गई है। पिछली बार परेड ग्राउंड में 131 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया था।

समिति की ओर से परेड ग्राउंड के खेल मैदान में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ लंका का दहन भी होगा। इससे पहले हर बार की तरह भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रावण दहन के लिए पुतले को इस बार दिल्ली से बनवाकर मंगाया गया।

Dehradun: अब छह व्यस्ततम चौराहों पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस और रैली प्रतिबंधित, ये है नए रूट और स्थल

Dussehra 2024 Ravan dahan All updates Dehradun know what will be special
देहरादून में रावण दहन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी बाल युवा संघ अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि 12 अक्तूबर को परेड ग्राउंड के खेल मैदान में 55 फीट के ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

Dussehra 2024 Ravan dahan All updates Dehradun know what will be special
देहरादून में रावण दहन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले और लंका दहन भी होगा। वहीं इससे पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो श्री गोपीनाथ मंदिर से शुरू होकर पलटन बाजार, घंटाघर से एश्ले हॉल होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2024 Ravan dahan All updates Dehradun know what will be special
देहरादून में रावण दहन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

शोभायात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियों के साथ ही नासिक बैंड, ढोल, डीजे रथ शामिल होंगे। इस बार रावण के पुतले को दिल्ली से ही बनवाया गया है। इसके अलावा लंका को दून में ही युवा टीम बना रही है। इस मौके महामंत्री हरीश डोरा, प्रेम भाटिया, भीमसेन विरमानी, रमेश खनिजों, योगेश व्यास, अमित कपूर, राजेंद्र सिंह ढिल्लों, सुनील शर्मा, भारत आहूजा, संजीव विज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Dussehra 2024 Ravan dahan All updates Dehradun know what will be special
देहरादून में रावण दहन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

परेड ग्राउंड में रावण का कद इस बार काफी घट गया है। अध्यक्ष संतोख नागपाल ने बताया कि इस बार कम समय में ही दशहरा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसके कारण काफी चीजें पिछली बार के अनुरूप नहीं हो रही हैं। कम समय में आयोजन हुआ तो रावण का पुतला बनवाने में भी मुश्किलें आईं। इस कारण दिल्ली से पुतला बनवाकर मंगवाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed