फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉलिडे डेस्टिनेशन बनेगा महाभारत काल का द्रोण सागर, टूरिस्ट को मिलेंगी खास सुविधाएं

Mon, 18 Jun 2018 06:41 AM IST
चंदन बंगारी/ अमर उजाला, रुद्रपुर
चंदन बंगारी/ अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 18 Jun 2018 06:41 AM IST
विज्ञापन
Drona Sagar will become Holiday Destination Soon
Drona Sagar

बदहाल पड़े महाभारत काल के ऐतिहासिक तीर्थ द्रोणसागर की सूरत बदलने की कवायद शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग के हॉलिडे डेस्टीनेशन में शुमार द्रोणसागर की ड्रोन से वीडियो और फोटोग्राफी के बाद मैपिंग की कार्यवाही चल रही है। पर्यटन विभाग डीपीआर तैयार कर मंजूरी को शासन को भेजेगा।





 

Drona Sagar will become Holiday Destination Soon
mahabharat

ऐतिहासिक द्रोणसागर महाभारत कालीन माना जाता है। किंवदंती है कि यहां तुलसीदास के अलावा समाज सुधारक दयानंद सरस्वती के अलावा कई महापुरुष आए थे और यह आस्था का केंद्र भी माना जाता है। लेकिन, वर्तमान में देखरेख के अभाव में यह सूख चुका है। इसमें गाद भरने के  साथ ही घास उग आई है।
 

Drona Sagar will become Holiday Destination Soon
Drona Sagar

द्रोणसागर के जर्जर हाल के कारण अब यहां बहुत कम लोग ही आते हैं। पर्यटन विभाग ने हॉलिडे डेस्टीनेशन में द्रोणसागर को शामिल कर इसकी बिगड़ी सूरत को ठीक करने की योजना बनाई है। इसके तहत द्रोणसागर की सफाई करने के साथ ही उसमें पानी भरा जाएगा और इसके पास पार्क तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, लोगों के बैठने के लिए बेंच, गजीबो और पार्किंग भी विकसित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drona Sagar will become Holiday Destination Soon
ड्रोन

लोगों को खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराने के लिए रेस्टोरेंट भी खोला जाएगा। द्रोणसागर के पास एएसआई से संरक्षित क्षेत्र है, लिहाजा एएसआई से मंजूरी लेकर सोलर लाइटें भी लगाई जाएगी। पर्यटन विभाग ने ड्रोन से पूरे क्षेत्र की वीडियो और फोटाग्राफी तैयार कर ली है। मैपिंग के साथ ही विभाग डीपीआर तैयार करने की कार्यवाही में जुटा है।

विज्ञापन
Drona Sagar will become Holiday Destination Soon
Drona Sagar

हॉलिडे डेस्टीनेशन में शामिल द्रोणसागर की सफाई कराने के साथ ही उसमें पानी भरा जाएगा। वहां पार्क, रेस्टारेंट, पार्किंग के अलावा लोगों के बैठने के लिए बेंच और गजीबो लगाए जाएंगे। एएसआई से स्वीकृति लेकर जगह-जगह रोशनी के लिए सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। लघु सिंचाई विभाग से मैपिंग की प्रक्रिया कराई जा रही है। इसके बाद डीपीआर बनाकर मंजूरी को मुख्यालय भेजा जाएगा। यह योजना शासन से स्वीकृत है। डीपीआर मंजूर होने के बाद बजट मिलते ही टेंडर कराकर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- बीसी त्रिवेदी, जिला पर्यटन अधिकारी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed