फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रह्मोस की जानकारी लीक करने वाले इंजीनियर ने इसलिए भी किया था फेसबुक का इस्तेमाल, पढ़ें पांच खुलासे

Tue, 09 Oct 2018 11:14 AM IST
मोनू शर्मा/अमर उजाला, रुड़की
मोनू शर्मा/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 09 Oct 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
Drdo engineer Nishant who leaked brahmos information use facebook for marriage know 5 Secrets
nishant

ब्रह्मोस की जानकारी लीक करने के आरोप में फंसे रुड़की के इंजीनियर निशांत अग्रवाल के बारे में ये पांच खुलासे आप नहीं जानते होंगे। बता दें कि रुड़की के नेहरू नगर निवासी डीआरडीओ सीनियर इंजीनियर निशांत अग्रवाल नागपुर में ब्रह्मोस संबंधी तकनीकी और अन्य खुफिया जानकारियों को सोशल मीडिया पर सीआईए (अमेरिकी खुफिया एजेंसी) की एजेंट और पाकिस्तान के हैंडलर को देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 


 

Drdo engineer Nishant who leaked brahmos information use facebook for marriage know 5 Secrets
brahmos

निशांत अग्रवाल न केवल खुफिया जानकारी के लिए फेसबुक का इस्तेमाल करता था, बल्कि पता यह भी चला है कि उसने अपनी जीवन संगिनी की तलाश भी फेसबुक पर ही की थी। बताया गया है कि फेसबुक पर भोपाल की युवती के साथ बातचीत प्रेम में बदली और फिर दोनों ने विवाह कर लिया। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने का निशांत अग्रवाल का लव मैरिज कनेक्शन भी जुड़ा हुआ है। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो निशांत अग्रवाल इन सबके अलावा फेसबुक पर भी सक्रिय रहता था। 

Drdo engineer Nishant who leaked brahmos information use facebook for marriage know 5 Secrets
nishant

नागपुर में जॉब लगने के बाद उसकी सोशल मीडिया पर भोपाल निवासी एक युवती से जान पहचान हुई थी। दोनों में काफी बातचीत होती थी और दोनों एक-दूसरे से अपनी बातें शेयर करते थे। सोशल मीडिया पर दोनों की हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब सात माह पूर्व दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी के कुछ दिन तक वह अपनी पत्नी के साथ रुड़की में ही रहा। इसके बाद वह नागपुर चला गया। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो कुछ माह पूर्व निशांत अपनी पत्नी के साथ रुड़की अपने घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drdo engineer Nishant who leaked brahmos information use facebook for marriage know 5 Secrets
nishant - फोटो : jagran.com

पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार निशांत अग्रवाल ने अपनी इंटर तक की पढ़ाई रुड़की से की थी। इसके बाद वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बीटेक करने चला गया था। पढ़ाई में तेज होने के कारण उसने बीटेक में पूरी यूनिवर्सिटी में टॉप किया था। इसके बाद यूनिवर्सिटी से ही सीधे उसका नागरपुर स्थित डीआरडीओ में सलेक्शन हो गया था। 

विज्ञापन
Drdo engineer Nishant who leaked brahmos information use facebook for marriage know 5 Secrets
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज

पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार निशांत अग्रवाल के पिता डॉ. प्रदीप अग्रवाल श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नौकरी करते थे। लेकिन तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने रिटायरमेंट से पहले ही वीआरएस ले लिया था और रुड़की आकर रहने लगे थे। इसके बाद उन्होंने रुड़की में ही प्रैक्टिस की। यहां कुछ दिन प्रैक्टिस करने के बाद वर्तमान में वह मुजफ्फरनगर में किसी मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे हैं।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed