नदियों की सफाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाने वाली देहरादून गायत्री का सपना पूरा हो सकता है।
गायत्री की फरियाद के बाद केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ वाली सरकार राज्य में नदियों की सफाई को लेकर चलाई जा रही रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना को गति दे सकती है। योजना के तहत प्रदेश की नदियों को भी गुजरात की साबरमती नदी की तर्ज पर साफ किया जाना है।
3 of 7
रिस्पना नदी
- फोटो : अमरउजाला
कांग्रेस सरकार के समय दून की रिस्पना और बिंदाल नदियों के साथ योजना की शुरूआत हुई। योजना में नदियों को साफ कर उनमें जलधाराएं विकसित करने जैसे कार्य प्रस्तावित हैं।
इसके चलते नदियों को चैनलाइज करने का काम शुरू भी हो चुका है। लेकिन आचार संहिता लागू होने के बाद से यह काम लगभग पूरी तरह रुका हुआ है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस मामले में दिलचस्पी लेने के बाद योजना के काम में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
योजना बेशक कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई हो लेकिन राज्य और केंद्र इसमें पूरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसका कारण है कि योजना गुजरात के साबरमती की तर्ज पर चलाई जा रही है।