फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान के घर में तोड़फोड़: रूद्रनाथ मंदिर और पुजारी आवास के दरवाजे टूटे मिले, पुजारियों ने की कार्रवाई की मांग

Sat, 09 Apr 2022 10:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
doors of rudranath temple and priest residence found broken in gopeshwar
चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के संरक्षित वन क्षेत्र में स्थित चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यहां मंदिर समेत पुजारी आवास और धर्मशाला के दरवाजे तोड़े गए हैं। मामले में वन प्रभाग की ओर से सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है।


 

doors of rudranath temple and priest residence found broken in gopeshwar
चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रूद्रनाथ ट्रेक (22 किमी) पर यात्रा शुरू होने से पूर्व मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके लिए वनकर्मियों का गश्ती दल भेजा गया था। 

 
doors of rudranath temple and priest residence found broken in gopeshwar
चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

दल जब रूद्रनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचा तो यहां द्वार पर सील लगा ताला लगा हुआ था लेकिन एक दरवाजे को कुंडे सहित तोड़ दिया गया था। साथ ही पुजारी आवास, धर्मशाला के दरवाजे टूटे मिले, टिन शेड को भी नुकसान पहुंचाया गया है। दल के सदस्यों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ ही रूद्रनाथ के पुजारियों को भी सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
doors of rudranath temple and priest residence found broken in gopeshwar
पुजारी के आवास में भी हुई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि रूद्रनाथ मंदिर के गर्भगृह में लगे लोहे के शटर को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। डीएफओ ने बताया कि बिना जांच के यह बता पाना संभव नहीं है कि दरवाजे और शटर किसी जानवर ने तोड़े हैं या असामाजिक तत्वों ने। 

विज्ञापन
doors of rudranath temple and priest residence found broken in gopeshwar
क्षतिग्रस्त मंदिर का गेट - फोटो : अमर उजाला

इधर, मंदिर में हुई तोड़फोड़ पर मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकोला पुरोहित और विहिप के पवन राठौर ने वन विभाग, पुलिस व जिला प्रशासन से मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed