केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के संरक्षित वन क्षेत्र में स्थित चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यहां मंदिर समेत पुजारी आवास और धर्मशाला के दरवाजे तोड़े गए हैं। मामले में वन प्रभाग की ओर से सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है।
2 of 5
चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रूद्रनाथ ट्रेक (22 किमी) पर यात्रा शुरू होने से पूर्व मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके लिए वनकर्मियों का गश्ती दल भेजा गया था।
3 of 5
चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
दल जब रूद्रनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचा तो यहां द्वार पर सील लगा ताला लगा हुआ था लेकिन एक दरवाजे को कुंडे सहित तोड़ दिया गया था। साथ ही पुजारी आवास, धर्मशाला के दरवाजे टूटे मिले, टिन शेड को भी नुकसान पहुंचाया गया है। दल के सदस्यों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ ही रूद्रनाथ के पुजारियों को भी सूचना दी गई।
4 of 5
पुजारी के आवास में भी हुई तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि रूद्रनाथ मंदिर के गर्भगृह में लगे लोहे के शटर को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। डीएफओ ने बताया कि बिना जांच के यह बता पाना संभव नहीं है कि दरवाजे और शटर किसी जानवर ने तोड़े हैं या असामाजिक तत्वों ने।
5 of 5
क्षतिग्रस्त मंदिर का गेट
- फोटो : अमर उजाला
इधर, मंदिर में हुई तोड़फोड़ पर मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकोला पुरोहित और विहिप के पवन राठौर ने वन विभाग, पुलिस व जिला प्रशासन से मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है।