फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोले के भक्त ध्यान दें: ध्यान गुफा के लिए मई और जून की बुकिंग फुल, यहां पीएम मोदी भी कर चुके हैं साधना

Sat, 09 Apr 2022 04:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Apr 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
kedarnath opening date 2022, Bookingh for Meditation cave in Kedarnath, Prime Minister Narendra Modi has also done Sadhana
केदारनाथ ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

आगामी 6 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में ध्यान गुफा के लिए मई और जून महीने की बुकिंग मिल चुकी हैं। 2018 में निर्मित इस गुफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साधना कर चुके हैं। इस यात्राकाल में जीएमवीएन केदारनाथ में निर्मित दो अन्य गुफाओं का भी संचालन करेगा। 



केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ दुग्ध गंगा के समीप 2018 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने ध्यान गुफा का निर्माण किया था। लगभग आठ लाख की लागत से बनी इस गुफा का यात्राकाल में गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा संचालन किया जा रहा है। इस वर्ष 6 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए निगम को ध्यान गुफा की बुकिंग मिलनी शुरू हो गई हैं।

अधिकारियों के अनुसार 7 से 31 मई तक बुकिंग मिल चुकी हैं, जबकि जून के लिए अधिकांश ऑनलाइन बुकिंग मिल गई है। इस बार ध्यान गुफा में साधना के लिए साधकों को जीएसटी सहित तीन हजार रुपये खर्च करने होंगे। जीएमवीएन की टीम धाम जाकर वहां बेस कैंप का स्थलीय जायजा लेगी। साथ ही ध्यान गुफा व अन्य दो गुफाओं का निरीक्षण किया जाएगा। 

kedarnath opening date 2022, Bookingh for Meditation cave in Kedarnath, Prime Minister Narendra Modi has also done Sadhana
केदारनाथ ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्रीय प्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम सुदर्शन सिंह खत्री ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में मई और जून के लिए ध्यान गुफा की बुकिंग फुल हो चुकी है। इस वर्ष केदारनाथ में दो अन्य गुफाओं का भी संचालन किया जाएगा, जिसके लिए जरूरी इंतजाम इस माह के आखिरी तक पूरे कर दिए जाएंगे। जल्द ही निगम की टीम केदारनाथ धाम पहुंचकर तैयारियां शुरू करेगी। 

kedarnath opening date 2022, Bookingh for Meditation cave in Kedarnath, Prime Minister Narendra Modi has also done Sadhana
केदारनाथ ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में गरूड़चट्टी की तरफ बनाई गई दो अन्य गुफाओं का भी इस यात्राकाल में संचालन किया जाना है। यहां इस माह के आखिरी तक बिजली, पानी व शौचालय की सुविधाएं मुहैंया हो जाएंगी। इसके बाद ही जीएमवीएन यहां के लिए दरों का निर्धारण करेगा।

ये भी पढ़ें...प्रह्लाद कक्कड़:   ‘विज्ञापन एकमात्र पेशा, जहां महिलाओं को मिलती है पुरुषों से ज्यादा तनख्वाह’ पढ़िए विज्ञापन गुरु ने क्यों कहा ऐसा?

विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath opening date 2022, Bookingh for Meditation cave in Kedarnath, Prime Minister Narendra Modi has also done Sadhana
केदारनाथ ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

6 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में यात्रियों, अधिकारियों के भोजन व प्रवास की व्यवस्था जीएमवीएन की होगी। जल्द ही निगम की टीम धाम जाकर वहां बेस कैंप और स्र्वगारोहिणी कैंप का स्थलीय जायजा लेगी।

विज्ञापन
kedarnath opening date 2022, Bookingh for Meditation cave in Kedarnath, Prime Minister Narendra Modi has also done Sadhana
केदारनाथ ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

टीम द्वारा केदारनाथ ध्यान गुफा व अन्य दो गुफाओं का निरीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद यात्राकाल के लिए तैयारियां शुरू की जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed