{"_id":"5c36e1d2bdec2256f972c3ed","slug":"dog-save-owner-life-from-killer-miscreants-in-roorkee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस कुत्ते ने अपने मालिक के लिए दिखाई ऐसी वफादारी कि हर तरफ हो रही चर्चा, देखिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस कुत्ते ने अपने मालिक के लिए दिखाई ऐसी वफादारी कि हर तरफ हो रही चर्चा, देखिए...
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
डॉगी ने अपने मालिक को बचाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं कि जानवरों में कुत्ता सबसे ज्यादा वफादार होता है। कुत्ता अपने मालिक के साथ उस समय भी रहता है, जब संकट आने पर कभी-कभी अपने भी धोखा दे देते हैं। इस बात को मंगलवार रात टोडा एहतमाल गांव में पालतू कुत्ते ने एक बार फिर साबित कर दिखाया।
2 of 5
डॉगी ने अपने मालिक को बचाया
यहां बदमाश घर में चोरी की इरादे से घुसे तो पहले कुत्ते ने भौंककर मालिक को जगाया और बदमाशों ने मालिक पर फायरिंग की तो बदमाश की पैंट पकड़ ली। कुत्ते का साहस देख बदमाश वहां से जान बचाकर भाग निकले। किसान दारा सिंह के बेटे आकाश ने एक देशी कुत्ता पाल रखा है, जिसका नाम लालू है।
3 of 5
डॉगी ने अपने मालिक को बचाया
आकाश के अनुसार, मंगलवार रात अगर लालू नहीं होता तो शायद बदमाश चोरी कर ले जाते या फिर मेरी जान ले लेते। आकाश ने बताया कि लालू घर में ही सोता है और रखवाली करता है। अगर थोड़ी सी भी आहट होती है तो भौंककर जगा देता है। मंगलवार रात भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डॉगी ने अपने मालिक को बचाया
बदमाश के घर में घुसने पर लालू ने जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया था। इस पर वह बाहर आए तो देखा कि बदमाश गाय खोल रहा है। उन्होंने बदमाश को पकड़ लिया तो वह अपनी लोई उतारकर भागने लगा। आकाश ने बदमाश का पीछा किया तो लालू भी साथ था।
विज्ञापन
5 of 5
डॉगी ने अपने मालिक को बचाया
इस दौरान एक बदमाश को उन्होंने पकड़ लिया तो साथियों ने तमंचे से फायर कर उसे मारने प्रयास किया, लेकिन लालू ने बदमाश की पैंट अपने मुंह में पकड़ ली। इस पर बदमाश घबराकर भाग खड़े हुए। आकाश ने बताया कि अगर लालू नहीं होता तो उसकी जान भी जा सकती थी। लालू की वफादारी की गांव में जोरशोर से चर्चा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।