फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीएम ने बीजेपी विधायक के भाई की गैस एजेंसी में मारा छापा, हकीकत जानकर उड़ गए होश, देखिए...

Sun, 13 Jan 2019 10:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Jan 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Dm Deepak rawat raid on bjp mla brother lpg gas agency
गैस एजेंसी पर छापा मारते डीएम दीपक रावत

जिलाधिकारी दीपक रावत ने हरिद्वार में सिंहद्वार पर स्थित देवबंद के विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह रावत के भाई भाजपा नेता नवनीत राणा उर्फ मिंटू की गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारकर कई अनियमितता पकड़ी। जिसमें निर्धारित वजन से कम गैस मिलने, होम डिलीवरी न करने, गोदाम से सिलेंडर देने पर 20 रुपये कम न करने आदि कमियां पाते हुए रजिस्टर जब्त कर लिया। उन्होंने एजेंसी संचालक पर कार्रवाई करने के निर्देश जिला आपूर्ति अधिकारी को दिए।

Dm Deepak rawat raid on bjp mla brother lpg gas agency
गैस एजेंसी पर छापा मारते डीएम दीपक रावत

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी दीपक रावत ने सिंहद्वार के नजदीक में दयानंद स्टेडियम स्थित सिद्धी विनायक गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा। जिलाधिकारी ने सीधे गोदाम से सिलेंडर ले जाने वाले स्टॉक रजिस्टर को चेक किया। रजिस्टर में बृहस्पतिवार की तिथि में दर्ज गैस सिलेंडर की डिलीवरी तथा प्राप्ति में अंतर पाया गया। 

Dm Deepak rawat raid on bjp mla brother lpg gas agency
गैस एजेंसी पर छापा मारते डीएम दीपक रावत

डीएम ने फर्जी उपभोक्ता दर्ज किए जाने का संदेह होने पर संबंधित रजिस्टर को जब्त करते हुए जांच के लिए डीएसओ राहुल शर्मा को निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्टर में ग्राहक हस्ताक्षर का भी मिलान किए जाने को निर्देश दिए। डीएम ने गोदाम में रखे 13 घरेलू तथा 9 कॉमर्शियल सिलेंडरों की सील टूटी पायी। इसके अलावा 5 कॉमर्शियल तथा 3 घरेलू सिलेंडरों के वजन कराए तो उनमें 200 ग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक गैस कम मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dm Deepak rawat raid on bjp mla brother lpg gas agency
गैस एजेंसी पर छापा मारते डीएम दीपक रावत

डीएम ने कम वजन के सिलेंडर पाए जाने पर संचालक का चालान किए जाने के निर्देश डीएसओ को दिए। गैस एजेंसी द्वारा स्वयं गैस ले जा रहे उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी चार्ज वसूले जाने पर गोदाम प्रबंधक को फटकार लगायी। साथ ही स्वयं सिलेंडर ले जाने पर होम डिलवरी चार्ज न लिए जाने के सख्त निर्देश देते हुए चार्ज स्वरूप ली गई धनराशि वापस किए जाने के सख्त निर्देश दिए। जीर्ण अवस्था में पाए गए सिलेंडरों को तुरंत निस्तारित किए जाने के निर्देश भी गैस एजेंसी संचालक को दिए। इस दौरान अन्य गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन
Dm Deepak rawat raid on bjp mla brother lpg gas agency
LPG cylinder

गैस गोदामों से कई लोग सीधे ही गैस से भरे सिलेंडर लेने को मजबूर रहते हैं। लेकिन गोदाम से सीधे लेने पर भी उन्हें डिलीवरी के बदले में 20 रुपये कम नहीं किए जाते। इसकी असलियत जिलाधिकारी के निरीक्षण में सामने आयी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed