फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   diwali gift for uttarakhand block head and village head

ब्लॉक प्रमुखों, ग्राम प्रधानों को मिला दिवाली का बंपर तोहफा

Sun, 23 Oct 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Oct 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
diwali gift for uttarakhand block head and village head
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

उत्तराखंड सरकार ने ब्लाक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को दिवाली से पहले तोहफा दिया है। कई महीनों से बकाया उनके मानदेय के भुगतान के आदेश जारी कर दिए गए हैं। करीब 76 करोड़ की इस धनराशि से पहले मानदेय का भुगतान होगा, जो राशि बचेगी उससे विकास कार्य होंगे।

विज्ञापन


शासन ने यह धनराशि तृतीय राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर वर्ष 2016-17 की दूसरी किश्त के रूप में जारी की है। इसके तहत क्षेत्र पंचायतों को 21 करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपये और ग्राम सभाओं को 54 करोड़ 29 लाख 71 हजार रुपये दिए गए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि इस धन का उपयोगिता प्रमाणपत्र 31 मार्च तक देना होगा।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायतों में सबसे ज्यादा धन हरिद्वार जिले के हिस्से में आया है। सबसे कम धनराशि रुद्रप्रयाग को मिली। इसी तरह ग्रामसभाओं के मामले में भी यही क्रम बना रहा। सबसे ज्यादा धनराशि हरिद्वार को और सबसे कम रुद्रप्रयाग को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले को कितना मिला धन

diwali gift for uttarakhand block head and village head
money shimla

जिला - क्षेत्र पंचायतों को - ग्राम पंचायतों को
अल्मोड़ा - 2,0467,000 - 49366000
बागेश्वर - 8751000 - 20134000
चमोली - 16481000 - 27651000            
चंपावत - 7505000 - 17873000         
देहरादून - 20844000 - 59148000           
हरिद्वार - 28558000 - 85156000 
नैनीताल - 15435000 - 40583000       
पौड़ी - 22588000 - 51961000           
पिथौरागढ़ - 16182000 - 34541000   
रुद्रप्रयाग - 7400000 - 17054000          
टिहरी - 17732000 - 44378000    
ऊधमसिंह नगर - 24981000 - 71699000
उत्तरकाशी - 10260000 - 23427000   
--------------------------------------
कुल - 21,71,84000 - 54,29,71000  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed