रुड़की के कलियर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया और भाईचारे का संदेश दिया। दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गैब अली साहब समेत अन्य दरगाहों में भारी भीड़ उमड़ी। कलियर में भीड़भाड़ होने के कारण दोनों गंगनहरों के बीच सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।
Uttarakhand: दिवाली पर जमकर आतिशबाजी से खतरनाक हुई राजधानी देहरादून की आबोहवा, 300 पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स
सोमवार और मंगलवार को कलियर साबिर पाक की दरगाह पर जायरीनों की भारी भीड़ रही। देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे। वैसे तो हर रोज दरगाह पर लोगों की भारी भीड़ रहती है लेकिन दिवाली और भैयादूज पर बड़ी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचते हैं।
माना जाता है कि जो भी हजरत साबिर साहब की दरगाह पर मन्नत लेकर पहुंचते हैं साबिर साहब उनको पूरा करते हैं। किसी को खाली हाथ नहीं लौटाते। दिवाली पर दिल्ली, बरेली, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, पंजाब, हरियाणा, सहारनपुर से जायरीन बसों से कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए पहुंचे।
2 of 5
दिवाली पर कलियर में भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इससे दोनों गंगनहरों के बीच सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। कलियर एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि जायरीनों की भीड़ को देखते हुए दरगाह परिसर में पुलिस बल लगाया गया था। वहीं, रुड़की में दिवाली की रात को पांच स्थानों पर आतिशबाजी से आग लग गई। रात भर सूचना पर दमकलें दौड़ती रहीं। हालांकि इन घटनाओं से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू पाने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
3 of 5
दिवाली पर कलियर में जलाए दीप
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात करीब 11.30 बजे रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित एक रुई के गोदाम में आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गोदाम से आग की लपटें उठती देख किसी ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दे दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई।
4 of 5
दिवाली पर कलियर में जलाए दीप
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि दिल्ली रोड स्थित मातृछाया अस्पताल के पीछे स्थित गन्ने के खेत में आग लगी है। इस पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और यहां भी आग पर काबू पाया। इसके बाद दमकल टीम को हरिद्वार रोड स्थित हीरो होंडा के शोरूम के बराबर में स्थित झाड़ियों में भी आतिशबाजी के चलते आग लगी होने की सूचना मिली। यहां भी दमकलकर्मियों ने आननफानन पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके अलावा बीटी गंज क्षेत्र में नेहरू स्टेडियम के पास एक झोपड़ी में आग लग गई।
5 of 5
दिवाली पर कलियर में भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खतरे की बात यह थी कि नेहरू स्टेडियम में पटाखा बाजार भी लगा था। फायर ब्रिगेड ने हौज रील फैलाकर पंपिंग के जरिए आग पर काबू पाया। इससे बड़ा खतरा टल गया। वहीं इसी दौरान चंद्रपुरी में एक घर की छत पर रखे कूड़े में आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। इससे कूड़े के साथ ही छत पर रखे टायर आदि में भी आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन अधिकारी डीएस नेगी ने बताया कि पांचों स्थानों पर पहुंचकर त्वरित गति से आग पर काबू पाया गया है।